दिल्ली हिंसा: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- सरकार इस दौरान सोती रही...

Update: 2020-03-02 10:57 GMT

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिनों हुए हिंसक नरसंहार में अब 47 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसे लेकर पुरे देश में रोष का माहौल है। यहां तक तमाम राजनितिक पार्टियों ने आरोप प्रत्यारोप भी शुरू कर दिया है। वहीँ अब इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने बड़ा बयान दिया है।

ये भी पढ़ें: कश्मीर में 4G इंटरनेट सेवा चुपके से हुआ शुरू, लोगों में मची खलबली

सरकार ने नहीं की रोकने की कोशिश-

उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के दंगों का इशारा नेताओं की तरफ से दिया गया था और केंद्र सरकार चाहती तो इसे रोक सकती थी। सोमवार को मीडिया से बात करते हुए हामिद अंसारी ने यह बात कही। उन्होंने केंद्र सरकार को दिल्ली में हुए कत्लेआम के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार इस दौरान सोती रही।

दिल्ली में कत्लेआम पहले भी हुए, लेकिन...

पूर्व उपराष्ट्रपति ने कहा, 'दिल्ली में कत्लेआम पहले भी हुए। लेकिन पहले कत्लेआम बाहर वाले आक्रमणकारी करते-करवाते थे। जैसे नादिरशाह, अहमद शाह अब्दाली ने आकर दिल्लीवालों को मारा। अब दूसरे तरह की हत्या हुई हैं। 1947 में जो हुआ सबसे भयानक था। लेकिन यह पहली बार है जब सब कह रहे हैं कि सरकार ने रोकने की कोशिश नहीं की।'

ये भी पढ़ें: आ रहा है दुनिया का पहला 44MP कैमरे वाला फोन, फीचर ऐसी कि खरीदने से खुद को रोक नहीं पायेंगे

बता दें कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध और समर्थन को लेकर शुरू हुए बवाल ने अब तक 47 लोगों की जिंदगी छीन ली है। वहीँ लगभग 250 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हजारों वाहन फूंक दिए गए, सैकड़ों मकान जले और दुकानें लूट ली गईं। अब पुलिस ने हिंसा पर काबू पा लिया है और दिल्ली में शांति व्यवस्था बनाने की कवायद को भी तेज कर दिया है।

ये भी पढ़ें: इवांका का इंडियन लव: मीम्स पर दिया ऐसा रिएक्शन, देख आ जायेगा मजा

Tags:    

Similar News