हरियाणा: कांग्रेस ने सोनिया समेत इन नेताओं को बनाया स्टार प्रचारक, देखें लिस्ट

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है।

Update: 2023-07-10 14:31 GMT

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रचार के लिए सूची में कुल 40 नेताओं को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़ें...आखिर कांग्रेस में राहुल गांधी के खिलाफ कौन कर रहा है साजिश?

इस सूची में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के अलावा महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें...क्या परवेज मुशर्रफ की पाकिस्तान वापसी इमरान सरकार की विदाई का है संकेत?

इसके साथ ही गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

यह भी पढ़ें...EXCLUSIVE: पाक सेना की खतरनाक साजिश, यहां तैयार कर रहा मानवबम

गौरतलब है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है। कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 10 अक्टूबर से लेकर 19 अक्टूबर तक दोनों राज्यों में रोड शो और रैली करेंगे।

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है, जबकि 24 अक्टूबर को नतीजें आएंगे।

Tags:    

Similar News