बम ब्लास्ट की धमकी: इस शख्स ने दाऊद इब्राहिम बन किया कॉल, मचा हड़कंप

शुक्रवार देर रात एक शख्स ने फोन करके बोला- हैलो, मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं। कुछ घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा। इस खबर की सूचना जैसे ही मुंबई पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को दी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया।

Update: 2020-06-07 10:34 GMT

मुंबई: शुक्रवार देर रात एक शख्स ने फोन करके बोला- हैलो, मैं दाऊद इब्राहिम बोल रहा हूं। कुछ घंटों में हरकी पैड़ी पर बम ब्लास्ट होगा। इस खबर की सूचना जैसे ही मुंबई पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को दी तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। रातभर हरकी पैड़ी पर पुलिस चेकिंग करती रही। जिसके बाद पता चला कि फोन करने वाला व्यक्ति मानसिक रूप से कमजोर है, जिसे मुंबई पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें: इलाज के बाद थमाया भारी भरकम बिल, पैसे जमा नहीं करने पर मरीज को बेड से बांधा

हरकी पैड़ी पर रातभर चलती रही चेकिंग

शुक्रवार देर रात दिल्ली पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को जानकारी दी कि मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम पर एक शख्स ने फोन करके कहा है कि वह अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम बोल रहा है और कुछ घंटों में हरकी पैड़ी पर विस्फोट होने वाला है। यह जानकारी मिलते ही हरकी पैड़ी पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।

यह भी पढ़ें: सोनू सूद पर बवाल: शिवसेना ने दिया बड़ा बयान, BJP पर लगाया ये आरोप

शनिवार सुबह मुंबई पुलिस ने शख्स को ढूंढ निकाला

एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय खुद हरकी पैड़ी पहुंच गई। चेंकिग के लिए डॉग स्कवॉयड और बम निरोधक दस्ते का भी इस्तेमाल किया गया। इधर, हरिद्वार पुलिस ने मुंबई पुलिस से संपर्क किया। मुंबई पुलिस ने शनिवार तड़के सुबह कॉल कर बम ब्लास्ट की धमकी देने वाले शख्स को ढूंढ निकाला।

मानसिक रूप से कमजोर है युवक

जिसके बाद पता चला कि पुलिस को कॉल करने वाला युवक मानसिक रूप से कमजोर है। यह खबर मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस को राहत मिली। एसपी सिटी ने बताया कि फोन करने वाला युवक मुंबई के शोलापुर क्षेत्र का रहने वाला है। फिलहाल मुंबई पुलिस ही युवक के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें: दूर होगा जल संकट: प्रवासीय मजदूर दूर करेंगे समस्या, इस गाँव में कार्य हुआ शुरू

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News