IAS Alka Tiwari: कौन हैं आईएएस अलका तिवारी, जो बन सकती हैं झारखंड की मुख्य सचिव

IAS Alka Tiwari: झारखंड के वर्तमान मुख्य सचिव एल ख्यांगते 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। आईएएस एल ख्यांगते 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड में विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बज चुका है।

Update:2024-10-17 12:38 IST

आईएएस अलका तिवारी बन सकती हैं झारखंड की नई मुख्य सचिव (सोशल मीडिया)

IAS Alka Tiwari:  वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अलका तिवारी झारखंड की नई मुख्य सचिव (Jharkhand News Chief Secretary) बन सकती हैं। अलका तिवारी जल्द ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगी। केंद्र सरकार ने उन्हें मूल कैडर में सेवाएं देने के लिए आदेश जारी कर दिये हैं। झारखंड के वर्तमान मुख्य सचिव एल ख्यांगते 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। आईएएस एल ख्यांगते 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वहीं झारखंड में विधानसभा चुनाव का भी बिगुल बज चुका है। झारखंड में दो चरणों 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होना है। ऐसे में विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्य सचिव की भूमिका बेहद अहम होती है। इसलिए 1988 बैच की तेजतर्रार आईएएस अधिकारी अलका तिवारी (Alka Tiwari IAS) को मुख्य सचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि अलका तिवारी की नियुक्ति पर मुहर चुनाव आयोग के स्तर से ही लगेगा। 

झारखंड कैडर की आईएएस हैं अलका तिवारी

अलका तिवारी 1988 बैच की झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। झारखंड में अलका तिवारी काफी लंबे अरसे तक कई जनपदों में उपायुक्त पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी है। उन्हें इस राज्य की अच्छी समझ है। झारखंड में नवंबर माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में अलका तिवारी की मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति काफी अहम मानी जा रही है। इससे पहले झारखंड राज्य के मुख्य सचिव एल ख्यांगते को दिसंबर 2023 में मुख्य सचिव पद पर नियुक्त किया गया था। एल ख्यांगते ने आईएएस सुखदेव सिंह की जगह ली थी।

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेगीं अलका तिवारी

वर्तमान में आईएएस अलका तिवारी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग में सचिव पद का कार्यभार संभाल रही थीं। आईएएस अलका तिवारी केंद्र सरकार के उर्वरक विभाग में वित्तीय सलाहकार सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

केंद्र सरकार ने अलका तिवारी के मूल कैडर में वापस जाने के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार ने बीते 15 अक्टूबर को ही इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी थी। अब ऐसा माना जा रहा है कि केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से मूल कैडर में लौटने के बाद आईएएस अलका तिवारी के झारखंड के मुख्य सचिव नियुक्त किये जाने के आदेष जारी हो सकते हैं।

Tags:    

Similar News