एशिया में भारत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित, एक्टिव केसों के मामले में इस नंबर पर पहुंचा

दुनिया में कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत नवें और एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है। तीन दिन पहले भारत ईरान को पीछे छोड़ते हुए दसवें स्थान पर पहुंचा था और अब वह तुर्की को पीछे छोड़ते हुए नवें स्थान पर पहुंच गया है।

Update:2020-05-29 08:52 IST

नई दिल्ली: दुनिया में कोरोना वायरस से ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत नवें और एशिया में पहले स्थान पर पहुंच गया है। तीन दिन पहले भारत ईरान को पीछे छोड़ते हुए दसवें स्थान पर पहुंचा था और अब वह तुर्की को पीछे छोड़ते हुए नवें स्थान पर पहुंच गया है। अगर कोरोना के सक्रिय मामलों की बात की जाय तो भारत की स्थिति काफी खराब है और वह इस मामले में फ्रांस को पछाड़कर दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। इसका मतलब है कि दुनिया में सिर्फ तीन 3 देशों में ही भारत से ज्यादा अधिक एक्टिव केस हैं। वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक इस समय भारत में 88 हजार से अधिक एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें: पुलवामा दोहराने की साजिश: सैंट्रो के मालिक की हुई पहचान, जानिए किसकी है कार

दुनिया में नवें स्थान पर भारत

पूरी दुनिया में इस समय साढ़े 58 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस के शिकार हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा कहर अमेरिका में दिख रहा है जहां साढ़े 17 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक ब्राजील दूसरे नंबर पर है जहां 4.18 लाख लोग कोरोना से संक्रमित हैं। रूस का स्थान दुनिया में तीसरा है जहां करीब 3.80 लाख लोग को रोना के शिकार हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या के हिसाब से स्पेन चौथे, ब्रिटेन पांचवें, इटली छठे, फ्रांस सातवें और जर्मनी आठवें नंबर पर आता है। इस मामले में भारत तुर्की को पछाड़कर नौवें स्थान पर पहुंच गया है। एशिया में वह पहले नंबर पर पहुंच गया है।

एक्टिव केसों के मामले में चौथे नंबर पर

दुनिया में एक्टिंग केसों की संख्या के हिसाब से भारत अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है। देश में इस समय कोरोना के 88000 से अधिक एक्टिव केस हैं। भारत ने इस मामले में फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है जहां मौजूदा समय में कोरोना के 87700 सक्रिय मामले हैं। एक्टिव केस में उन मरीजों की गिनती की जाती है जो अभी कोविड-19 से संक्रमित हैं और दूसरों को भी इस वायरस से संक्रमित कर सकते हैं। जो लोग इस वायरस के संक्रमण से उबर चुके हैं, उन्हें एक्टिव केस में नहीं गिना जाता।

ये भी पढ़ें: पुलिस और बदमाशों में भीषण मुठभेड़, 4 अपराधी गिरफ्तार

ईरान में भारत से ज्यादा मौतें

एशियाई देशों की बात करें तो भारत पहले स्थान पर है जहां सक्रिय और गंभीर केस सबसे ज्यादा हैं। जहां तक कोरोना से होने वाली मौतों का सवाल है तो एशिया में सर्वाधिक मौतें ईरान में हुई हैं। वह अब तक कोरोना से 7627 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में एशिया में भारत का स्थान ईरान के बाद दूसरे नंबर पर है।

अमेरिका में सबसे ज्यादा एक्टिव केस

कोरोना के एक्टिन केसों के मामले में अमेरिका दुनिया में पहले स्थान पर है। अमेरिका में करीब 4.94 लोग कोविड-19 के संक्रमण से उबर चुके हैं लेकिन अभी भी 11.60 लाख लोग इस वायरस से संक्रमित हैं। अमेरिका के बाद ब्राजील में 2.26 लाख और रूस में 2.23 लाख कोरोना एक्टिव केस हैं। इन तीनों देशों के बाद भारत अब इस मामले में दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें: व्यापारियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने उद्योगों के लिए किया ये बड़ा काम

अजय कुमार को नहीं मिली जमानत, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

हांगकांग में चीन का विरोध अब गैरकानूनी, विवादित सुरक्षा विधेयक को चीनी संसद की मंजूरी

Tags:    

Similar News