भारतीय जंगी जहाज: चीन-पाकिस्तान की हुई हालत खराब, सीमा पर मजबूत हमारा देश

भारतीय नौसेना ने चीन के खिलाफ मौर्चा तेज कर दिया है। दक्षिण चीन सागर में नौसेना ने जंगी जहाज तैनात कर दिया है। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हुई खूनी झड़प को देखते हुए ये अहम कदम उठाया गया है।

Update: 2020-08-30 13:12 GMT
भारतीय जंगी जहाज: चीन-पाकिस्तान की हुई हालत खराब, सीमा पर मजबूत हमारा देश

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने चीन के खिलाफ मौर्चा तेज कर दिया है। दक्षिण चीन सागर में नौसेना ने जंगी जहाज तैनात कर दिया है। पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के साथ हुई खूनी झड़प को देखते हुए ये अहम कदम उठाया गया है। धोखेबाज चीन से इस खूनी झड़प में देश के 20 जवान शहीद हो गए थे। इस हिंसक घटना के बाद भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में अपना एक फ्रंटलाइन वॉरशिप (जंगी जहाज) तैनात कर दिया है।

ये भी पढ़ें... पाकिस्तान में बारिश ने तोड़ा 89 साल का रिकार्ड, रेस्क्यू के लिए बुलानी पड़ी सेना

चीन भारत के जंगी जहाज का विरोध करता रहा

ऐसे में सरकार के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण चीन सागर के क्षेत्र में जंगी जहाज तैनात किया गया है। ये वही इलाका है जहां चीन भारत के जंगी जहाज का विरोध करता रहा है। वह समय-समय पर इसके खिलाफ शिकायत भी करता रहा है।

भारत के इस कदम को देखते हुए भारतीय नौसेना के इस जहाज की तैनाती से चीन में बेचैनी है। चीन ने भारत के सामने ये मुद्दा उठाया है और इस पर विरोध भी जताया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये एक राजनयिक वार्ता में चीन ने भारत के सामने यह मुद्दा उठाया है।

दक्षिण चीन सागर( फोटो-सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें...नदी में सेल्फी पड़ी भारी: पानी में डूबे चचेरे भाइयों समेत तीन डूबे, तलाश जारी

पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव

दरअसल चीन की सरकार के लिए दक्षिण चीन सागर बहुत खासी महत्व रखता है। चीन किसी दूसरे देश की यहां मौजूदगी पसंद नहीं करता। चीन की नौसेना पीपल्स लिबरेशन आर्मी नेवी के विरोध के बावजूद भारत के जंगी पोत ने अपने अमेरिकी समकक्ष से लगातार संपर्क बनाया है।

सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को देखते हुए दक्षिण चीन सागर में जंगी पोत तैनात करने का फैसला लिया गया है। भारतीय नौसेना ने हिंद महासागर में अपने जंगी पोत तैनात किए हैं, विशेषकर मलाका स्ट्रेट्स में। इसी इलाके से चीनी पोत महासागर में घुसते हैं और दूसरे देशों की यात्रा करते हैं।

ये भी पढ़ें...लॉकडाउन पर बड़ा ऐलान: 2 दिनों वाला नियम खत्म होगा, जारी हुई गाइडलाइन

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News