बुरी खबर! रेलवे में करते हो नौकरी तो उठा लो अपना बोरिया बिस्तर, हो रही बंपर छटनी

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे में अभी 13 लाख कर्मचारी हैं। ऐसे में मंत्रालय इस संख्या में कटौती करना चाहता है। इसलिए अगले साल तक काफी कर्मचारियों को नमस्ते कर दिया जाएगा।

Update: 2019-07-30 05:37 GMT
बुरी खबर! रेलवे में करते हो नौकरी तो उठा लो अपना बोरिया बिस्तर, हो रही बंपर छटनी

नई दिल्ली: भारतीय रेलवे अब अपने कर्मचारियों की छंटनी का काम कर रहा है। दरअसल, मंडल कार्यालयों को रेलवे ने कहा है कि ऐसे कर्मचारियों की एक लिस्ट तैयार की जाये, जोकि साल 2020 में जनवरी-मार्च के दौरान 55 साल के पूरे हो जाएंगे। रेलवे ने ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार करने को बोला है, जिनकी सेवा 2020 की पहली तिमाही में 30 साल की पूरी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें: लो भैया! इंसानों के बाद इनके ‘अंतिम संस्कार’ के लिए भी चाहिए प्रमाण पत्र

इस मामले की जानकारी मंत्रालय के सूत्रों ने दी है। जानकारी के अनुसार, अब जो लोग सेवा में बने रहने लायक नहीं हैं, उनके सामने मंत्रालय समयपूर्व सेवानिवृत्ति की पेशकश रखेगा। इस मामले में एक सूत्र का कहना है कि समय-समय पर इस बात की समीक्षा की जाती है कि ऐसे कौन से कर्मचारी हैं, जो इस दायरे में आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: उन्नाव रेप मामला: धरने पर बैठा पीड़िता का परिवार, वीडियो वायरल

मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे में अभी 13 लाख कर्मचारी हैं। ऐसे में मंत्रालय इस संख्या में कटौती करना चाहता है। इसलिए अगले साल तक काफी कर्मचारियों को नमस्ते कर दिया जाएगा। मालूम हो, रेलवे मंत्रालय चाहता है कि कर्मचारियों की संख्या 13 लाख से घटकर 10 लाख टीके हो जाये।

Tags:    

Similar News