जम्मू-कश्मीर: 62 साल पुरानी विधान परिषद खत्म, इस दिन बनेंगे 2 केंद्र शासित प्रदेश

जम्मू कश्मीर की सरकार ने 62 साल पुरानी प्रदेश की विधान परिषद को खत्म कर दिया। सरकार ने आदेश जारी कर विधान परिषद से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के सामान्य प्रशासनिक विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

Update: 2023-08-31 06:25 GMT

नई दिल्ली: जम्मू कश्मीर की सरकार ने 62 साल पुरानी प्रदेश की विधान परिषद को खत्म कर दिया। सरकार ने आदेश जारी कर विधान परिषद से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को राज्य के सामान्य प्रशासनिक विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है।

जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाने की प्रक्रिया में विधान परिषद को खत्म करने को एक बड़े फैसले के रूप में देखा जा रहा है। जम्मू कश्मीर 31 अक्टूबर को केंद्र शासित प्रदेश बन जाएगा।

यह भी पढ़ें...हिंदू नेता हत्याकांड: बहुत बड़ा खुलासा, ISIS के निशाने पर थे कमलेश तिवारी

दरअसल, 36 सदस्यीय विधान परिषद को 1957 में बनाया गया था। विधान परिषद जम्मू कश्मीर की 86 सदस्य विधानसभा का उच्च सदन था, जिसके सदस्य 5 साल के लिए चुने जाते थे।

इस संबंध में सामान्य प्रशासनिक विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें...कमलेश तिवारी मर्डर: सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा, पढ़ें किसने क्या कहा?

गौरतलब है कि इस साल अगस्त में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया था। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने का फैसला लिया गया था।

जम्मू कश्मीर के 36 सदस्यों वाली विधान परिषद में 22 सदस्य थे। इनमें भाजपा के 10, पीडीपी के 8, नेकां के 3 और कांग्रेस का एक सदस्य शामिल था।

Tags:    

Similar News