ये कैसा लॉकडाउन: वाहनों की लगी कतार, लोग हो रहे परेशान

कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए यूपी व दिल्ली दोनों में लाॅकडाउन कर दिया गया। यह लॉकडाउन सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद भी जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है।

Update: 2020-03-23 05:15 GMT

नोएडा: कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए यूपी व दिल्ली दोनों में लाॅकडाउन कर दिया गया। यह लॉकडाउन सुबह 6 बजे से शुरू हो गया है। इसकी जानकारी होने के बाद भी जारी गाइड लाइन का पालन नहीं किया जा रहा है। शहर की अधिकांश औद्योगिक इकाईयां खुली है। आईटी कंपनियां खुली है। इनके काम करने वाले लोग दिल्ली में रहते है।

नोएडा में कई कंपनियां खुली

यह सभी लोग तय समय पर अपने आफिस के लिए निकले। बार्डर सील होने की वजह से यहा भीषण जाम लग गया। नोएडा से सटे बार्डरों को दिल्ली ने सील कर दिया है। सिर्फ उन्हीं लोगों को जाने दिया जा रहा है जो जरूरी सर्विस में आते है। कमोवेश यूपी में भी यही स्थिति है। लेकिन कंपनियां खुली होने की वजह से यहा यह स्थिति हो गइ।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन की पूरी लिस्ट यहां: एक क्लिक में जानें-कब तक कौन सा राज्य-जिला बंद

बार्डर सील होने से नहीं होने दी जा रही आवाजाही

पीक आवर में बार्डर, हरिदर्शन , झुंड पुरा, डीएनडी के अलावां सभी छोटे बड़े प्वाइंट से लोग नोएडा में प्रवेश करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे में यहा जाम की स्थिति बन गई है। यहा खड़े पुलिस कर्मी लोगों को समझा रहे है। इसका असर भी होता नहीं दिख रहा।

ये भी पढ़ें: WHO का दावा: लॉकडाउन भी नहीं बचा सकता कोरोना से, अगर नहीं किया ये काम….

दूसरे शहर के लोग लौट रहे घर

लॉकडाउन की स्थिति देखकर लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। लोगों ने निजि वाहन किराए पर लिए है। वहीं ट्रैन व बस बंद होने के चलते लोग अपने निजी वाहनों से घर जा रहे है। ऐसे में बार्डर पर जाम की स्थिति बन रही है। इसका खामियाजा ऐसे वाहन चालकों को हो रहा है। जो जरूरी साजोसामान लेकर दुकानों पर सप्लाइ करने पहुंच रहे है।

ये भी पढ़ें: लॉक डाउन के बाद इंटरनेट की बारी! नेटवर्क पर दबाव कम करने के लिए उठी ये मांग

कंपनियों से कर्मचारी कर रहे शिकायत

जाम में फंसे कर्मचारियों ने बताया कि उनके आफिसों से किसी तरह की मेल या एसएमएस नहीं आया है। ऐसे में वह कंपनी जा रहे है। जबकि सरकार लके निर्देश है कि सिर्फ जरूरी दुकाने या आईटी की सेवाएं देने वाली कंपनियां खोली जाएंगी।

उधर, प्रबंधकों का कहना है कि रविवार व जनता कर्फ्यू होने की वजह से मेल व एसएमएस नहीं दिया जा सका। बहराल स्थिति से निपटने के लिए सरकारों की ओर से प्रयास किए जा रहे है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News