पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा में हुई कटौती, SPG हटाकर दी गई ये सुरक्षा

अब मोदी सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा मिलेगी।

Update: 2019-08-26 06:03 GMT
पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा में हुई कटौती, SPG हटाकर दी गई ये सुरक्षा

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा केंद्र की मोदी सरकार ने अब कम कर दी है। मोदी सरकार ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की सुरक्षा में कटौती करते हुए स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा हटा ली है। यानि अब सिंह को Z+ सुरक्षा मिलेगी।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान ने छोड़ा पानी, भारत में बढ़ गया बाढ़ का खतरा

दरअसल, मोदी सरकार को विभिन्न खुफिया एजेंसियों रॉ और आईबी की तरफ से इनपुट मिले थे। साथ ही, कैबिनेट सचिव और गृह मंत्रालय के बीच तीन महीने की समीक्षा बैठक भी हुई। इसके बाद मोदी सरकार ने ये फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पूर्व पीएम को अभी लिखित जानकारी नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़ें: कश्मीर में पथराव: शुरू हुआ प्रदर्शनकारियों का कारनामा, ट्रक ड्राईवर की मौत

अब मोदी सरकार के इस फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा मिलेगी। इन चारों के अलावा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को यह सुरक्षा मिली थी लेकिन अब उनकी सुरक्षा में कटौती कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें: Mother Teresa Birth Anniversary: जब करना पड़ा था आलोचनाओं का सामना

क्या होती है स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (SPG) सुरक्षा?

  • विशेष सुरक्षा दल संघ की एक विशेष सुरक्षा बल है।
  • भारत के प्रधानमंत्री, उनका परिवार, तथा पूर्व प्रधानमंत्रीगण, पूर्व राष्ट्रपति की सुरक्षा, इस विशेष सुरक्षा टुकड़ी की ज़िम्मेदार होती है।
  • यह विशिष्ट बल सीधे केंद्र सरकार के मंत्रिमण्डलीय सचिवालय के अधीन है, और आसूचना ब्यूरो (आईबी) के अंतर्गत उसके एक विभाग के रूप में कार्य करती है।
  • एसपीजी, देश की सबसे पेशेवर और आधुनिकतम सुरक्षा बालों में से एक है।

Tags:    

Similar News