यहां भूतों का डेरा: हमेशा भटकती रहती है भयानक रूह, गलती से भी न जाएं

देश क्या पूरी दुनिया में ऐसी जगहें हैं, जहां आज तक आम आदमी क्या वैज्ञानिक तक रहस्यों के बारे में पता नहीं कर पाएं हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं, जहां लोग कदम रखने से भी कांपते हैं। इन जगहों पर कई पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज होती है, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

Update: 2020-11-19 11:37 GMT
देश क्या पूरी दुनिया में ऐसी जगहें हैं, जहां आज तक आम आदमी क्या वैज्ञानिक तक रहस्यों के बारे में पता नहीं कर पाएं हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं।

नई दिल्ली। वैसे तो आज से इस मार्डन युग में कोई भूत-प्रेत पर विश्वास नहीं करता है, नहीं कुछ मानता है। पर युग के बदलने से भूत-प्रेतों पर कोई असर नहीं होता है। देश क्या पूरी दुनिया में ऐसी जगहें हैं, जहां आज तक आम आदमी क्या वैज्ञानिक तक रहस्यों के बारे में पता नहीं कर पाएं हैं। कई जगहें तो ऐसी हैं, जहां लोग कदम रखने से भी कांपते हैं। इन जगहों पर कई पैरानॉर्मल ऐक्टिविटीज होती है, जिन्हें अनदेखा नहीं किया जा सकता है। चलिए हम आपको भारत की ऐसी ही सबसे डरावनी जगहों से बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें... आतंकी हाफिज को सजा: दहशत में आया सारा आतंकी संगठन, कोर्ट ने दिया फैसला

राजस्थान- भानगढ़ किला

फोटो-सोशल मीडिया

देश के राजस्थान राज्य में स्थित भानगढ़ का किला है। ये किला सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया की सबसे डरावनी जगहों में से एक माना जाता है। अलवर जिले में स्थित इस किले का निर्माण 17वीं सदी में हुआ था।

इस किले में कई तरह की भुतहा गतिविधियां(Paranormal activities)होने की बात सामने आई। जिसके बाद सरकार ने सूरज डूबने के बाद किले में लोगों को एंट्री पर रोक लगा रखी है। ऐसे में इस किले में आने वाले लोगों ने कई बार यहां कुछ अजीबोगरीब वाकया होने की बात बताई है।

ये भी पढ़ें...भयानक युद्ध खत्म: हजारों मौतों के बाद आई खुशी, अब लौट रहे आर्मेनिया के नागरिक

हैदराबाद- रामोजी फिल्म सिटी

फोटो-सोशल मीडिया

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में स्थित रामोजी फिल्म सिटी भूतों के लिए काफी जानी जाती है। रामोजी फिल्म सिटी को भूतों का घर कहा जाता है। ऐसा बताया जा हैं कि यहां कई सैनिकों के भूत रहते हैं। ये फिल्मसिटी उसी भूमि पर बनी है, जहां निजामों के समय युद्ध हुआ करता था। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि ये स्थान काफी लंबे समय से ही बेहद डरावना रहा है।

दिल्ली- जमाली कमली मस्जिद

फोटो-सोशल मीडिया

बेहद डरावनी जगहों में गिनी जाने वाली दिल्ली में कुतुब मीनार के पास मौजूद जमाली-कमली मस्जिद है। यह अपनी भूतिया कहानियों की वजह से काफी चर्चा में रहता है। ऐसे में लोगों का कहना है कि जमाली- कमली में जिन्न रहते हैं। यहां होने वाली घटनाओं के कारण लोग इस जगह पर जाने से बहुत डरते हैं।

ये भी पढ़ें...जोरदार बारिश के संकेत: कड़ाके की ठंड से कंपेगी राजधानी, हो जाएँ आप भी सतर्क

मेरठ- जीपी ब्लॉक

फोटो-सोशल मीडिया

ये जगह है उत्तर प्रदेश के मेरठ की। यहां एक बेहद डरावनी जगह जीपी ब्लॉक है। कई लोगों का कहना है कि उन्होंने चार पुरुषों को एक मोमबत्ती की रोशनी में बैठा देखा है। इसके साथ ही लोग यहां घर से लाल कपड़े पहनी लड़की को निकलते हुए देखने का दावा करते हैं। इसके बाद से लोग यहां आने से डरते हैं।

दार्जिलिंग- डॉव हिल कर्सियांग

फोटो-सोशल मीडिया

बेहद खूबसूरत और डरावनी जगहों में शुमार दार्जिलिंग का डॉव हिल कुर्सियांग है। ये अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के साथ-साथ अपने भुतहा अनुभवों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में लकड़ी काटने वाले लोगों का कहना है कि जंगल में उन्होंने बिना सिर वाले एक लड़के को देखा है।

ये भी पढ़ें...2000 जुर्माने का ऐलान: सख्त हुई सरकार लापरवाही पर, अब मिलेगी ऐसी सजा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News