Raja Bhaiya Car Collection: बाहुबली राजा भैया ने ली बहुत महंगी कार, आइए देखें इनका गाड़ी का कलेक्शन

Raja Bhaiya Car: उत्तर प्रदेश की राजनीति का चर्चित नाम रहा है राजा भैया या रघुराज प्रताप सिंह जिन्होंने हमेशा निर्दलीय ही चुनाव लड़ा और वो जीते भी। इतना ही नहीं वो अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं।

Update: 2023-07-13 10:45 GMT
Raja Bhaiya Car (Image Credit-Social Media)

Raja Bhaiya Car: उत्तर प्रदेश की राजनीति का चर्चित नाम रहा है राजा भैया या रघुराज प्रताप सिंह जिन्होंने हमेशा निर्दलीय ही चुनाव लड़ा और वो जीते भी। इतना ही नहीं वो अपनी शानदार लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें कई तरह के शौक रहे हैं जिसको लेकर वो अक्सर सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। वहीँ एक बार फिर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। दरअसल उन्होंने बेहद शानदार और महंगी कार ली है। आइये जानते हैं कौन सी कार उन्होंने खरीदी है और क्या है इसकी कीमत।

राजा भैया ने ली बहुत महंगी कार

प्रतापगढ़ कुंडा विधायक और पूर्व मंत्री रहे राजा भैया अपने शौक को लेकर जाने जाते हैं वहीँ उनकी कार की लम्बी लिस्ट में एक और कार शामिल हो गयी है। उन्होंने रेंज रोवर कार खरीदी है जिसके खूब चर्चे हो रहे हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी तेज़ी से वायरल हो रही है जिसमे राजा भैया अपने बेटे के सतह नज़र आ रहे हैं और वो गाडी की चाभी लेते नज़र आ रहे हैं। साथ ही उनके पीछे ब्रांड न्यू चमचमाती सफ़ेद रंग की रेंज रोवर कार खड़ी है।

इसके अलावा जनसत्ता लोकतान्त्रिक पार्टी के प्रदेश महासचिव डॉ विजय सिंह राजावत ने भी इसके लिए राजा भैया को बधाई दी है और ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर की है। आपको बता दें कि राजा भैया ने जो कार खरीदी है उसका नाम ऑटोबायोग्राफी है।

राजा भैया ने कई निर्दलीय चुनाव लाडे जिसमे से वो लगातार 7वीं बार विधायक चुने गए हैं। वो साल 1993 से लगातार विधायक चुने गए। इतना ही नहीं राजा भैया उत्तर प्रदेश की राजनीती का एक चर्चित नाम हैं वही वो इस बार अपनी ब्रांड नई कार को लेकिन सुर्ख़ियों में हैं। वो दो बार से उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य मंत्री और जेल मंत्री भी रहे हैं। इसके साथ ही रहा भैया पिछले कुछ दिनों से सुर्ख़ियों में तब आये जब उनके और उनकी पत्नी के तलाक की चर्चा तेज़ हुई।

फिलहाल आपको बता दें कि राजा भैया ने ये कार लगभग 4 करोड़ में खरीरी है। साथ ही उनके पास कार का एक शानदार कलेक्शन भी है जिसे वो अक्सर सोशल मीडिया के ज़रिये शेयर भी करते आये हैं।

राजा भैया कार कलेक्शन

राजा भैया ने अपने राजनैतिक करियर की शुरुआत 24 साल में ही कर दी थी वहीँ उन्हें गाड़ियों का काफी शौक भी है। जहाँ उन्होंने एक नई रेंज रोवर कार खरीदी है वहीँ आइये एक नज़र डालते हैं उनके कार कलेक्शन पर।

टोयोटा लैंड क्रूजर (Toyota Land Cruiser)

राजा भैया के पास टोयोटा लैंड क्रूजर है जिसकी कीमत लगभग 1.41 करोड़ रुपये है। ये गाड़ी काफी लग्जरी फीचर्स के साथ आती है। ये 7 सीट वाली ये एसयूवी प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है। आपको बता दें कि चुनाव के दौरान राजा भैया को आपने इसी गाड़ी में ज़्यादातर प्रचार करते हुए देखा होगा।


महिंद्रा एक्सयूवी500 ( Mahindra XUV500 )

राजा भैया की कार कलेक्शन में महिंद्रा एक्सयूवी500 भी शामिल है। ये गाड़ी भी 7 सीटर है साथ ही ये मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है। इसकी कीमत लगभग 12.56 से 19.26 लाख रुपये तक है।

टाटा सफारी (Tata Safari)

राजा भैया के कार कलेक्शन में टाटा सफारी भी शामिल है। जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये है। ये भी 7 सीट वाली ये एसयूवी है जो एक लीटर में 14.1 किमी का माइलेज देती है।


मित्सुबिशी पजेरो (Mitsubishi Pajero)

30 लाख रुपये की मित्सुबिशी पजेरो भी राजा भैया की फेवरेट कार में शामिल है। इसमें 2.8 लीटर का इंजन दिया गया है साथ ही ये 120 एचपी की पावर जनरेट करता है।

Tags:    

Similar News