लड़कियां ऐसे लड़कों से रहें सावधान! नहीं तो होगा ऐसा हाल

किसी भी रिश्ते की डोर बहुत कच्ची होती है जो कभी भी टूट सकती हैं। आज के समय में यह आम बात है। लोगों की लोगों के न लव अफेयर लंबे होते है और न ही शादी ही। छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप होते है , ऐसे लड़कों से  लड़कियों को बचकर रहना चाहिए, जो लड़की को सिर्फ फिजकली पाना की चाहत रखते हैं

Update: 2020-07-11 17:23 GMT

जयपुर: किसी भी रिश्ते की डोर बहुत कच्ची होती है जो कभी भी टूट सकती हैं। आज के समय में यह आम बात है। लोगों की लोगों के न लव अफेयर लंबे होते है और न ही शादी ही। छोटी-छोटी बातों पर ब्रेकअप होते है , ऐसे लड़कों से लड़कियों को बचकर रहना चाहिए, जो लड़की को सिर्फ फिजकली पाना की चाहत रखते हैं। क्योंकि वो कभी भी धोखा दे सकते हैं। तो जानते हैं कि लड़कियों को कि किस तरह के लड़कों से बचने की जरूरत हैं।

यह पढ़ें...कॉलेज का पहला दिन, कैंपस में कदम रखने से पहले जान लें ये सब..

सिर्फ काम ही काम

कुछ ऐसे लड़के होते हैं जो काम को रिलेशनशिप से भी ज्यादा अहमियत देते हैं। ऐसे में रिलेशनशिप के दौरान काम को लेकर झगड़ा होना पक्का है। ऐसे में लडकों को टाइम-मैनेजमेंट का पता होना चाहिए। ऐसे पार्टनर की तलाश करे जो आपकी इच्छाओं की पूर्ति करें इसके लिए वह कड़ी मेहनत करें लेकिन मेहनत और काम में लगे रहने में फर्क होता है इसे वह समझे ओए आपको भी समय दे ।

 

 

दिलफेंक लड़के

कई लड़के दिलफेंक होते हैं। उन्हें आज किसी और लड़की से मिलना अच्छा लगता है तो कल किसी और से, ऐसे लड़के रिलेशनशिप में किसी एक के साथ सीरियस नहीं हो सकते इसलिए अपना पार्टनर ढूंढने के दौरान इस तरह के लड़कों से जरूर बचें। इस तरह के पुरुष कभी भी कमिटमेंट के लिए तैयार नहीं होते हैं। किसी भी एक लड़की के साथ जीवन गुजारने की बात से घबराते हैं। ये साथ कभी भी वफादारी भरा रिश्ता नहीं निभा पाते।

यह पढ़ें...ऐसा चाइल्ड प्रूफ होम, बच्चे के लिए बनेगा सुरक्षा कवच, जानें कैसे

 

नासमझ

लड़कियों को हमेशा एक समझदार मेल पार्टनर की तलाश रहती हैं ताकि उनका जीवन बेहतर तरीके से चलें लेकिन कभी-कभी लड़कियां अपना पार्टनर ढूंढने में एक गलती कर देती हैं। ऐसे में उनको ध्यान रखना चाहिए की कभी भी उनका पार्टनर नासमझ न हो, क्योंकि वह किसी भी बात को उस तरह हैंडल नहीं कर पाएगा जो एक व्यस्क पुरुष कर सकता है। अगर पुरुष मानसिक रूप से समझदार नहीं हुआ है तो वो उन चीजों की तरफ ध्यान नहीं दे पाता जो रिलेशनशिप के दौरान जरूरी होता है।

Tags:    

Similar News