Janmashtami 2023: अगर इस साल जन्माष्टमी पर आप भी घर लाना चाहते हैं लड्डू गोपाल, तो जान लीजिये ये जरूरी बात

Janmashtami 2023: इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। वहीँ कई लोग इस दिन लड्डू गोपाल को घर भी लाते हैं लेकिन इसे घर लाने से पहले आपको कुछ नियमों को भी जान लेना चाहिए। आइये जानते हैं।

Update: 2023-09-02 03:02 GMT
Janmashtami 2023 (Image Credit-Social Media)

Janmashtami 2023: हिन्दुओं का प्रमुख त्यौहार कृष्ण जन्माष्टमी कुछ ही दिनों में आने वाला है। ये दिन भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है। वहीँ इस दिन लोग व्रत रखते हैं और कृष्ण भगवान् के भजन गाते हैं। इस दिन भगवान विष्णु ने धरती पर श्री कृष्ण के रूप में अवतार लिया था और उनके जन्म के अवसर पर इस दिन को पूरे धूम धाम से मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर मुख्य रूप से लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। वहीँ कई लोग इस दिन लड्डू गोपाल को घर भी लाते हैं लेकिन इसे घर लाने से पहले आपको कुछ नियमों को भी जान लेना चाहिए। आइये जानते हैं।

लड्डू गोपाल को घर लाने से पहले जान लें ये बातें

जन्माष्टमी का त्योहार भगवान् श्री कृष्ण के जन्मोत्सव का प्रतीक है। वहीँ इस दिन उनके बार रूप यानि लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। वहीँ इस दिन कई लोग लड्डू गोपाल की मूर्ति को घर लाते हैं और उनकी सेवा भी करते हैं। वहीँ अगर आप भी इस अवसर पर अपने घर पर लड्डू गोपाल को घर लाने का सोच आरहे हैं तो यहाँ बताये जा रहे कुछ बातों का ध्यान रखते हुए ही इनकी मूर्ति घर लाये। दरअसल इसके लिए कुछ ज़रूरी नियम बताये गए हैं जिन्हे आपको जानना बेहद ज़रूरी है।

लड्डू गोपाल को घर लाने के बाद आपको उन्हें नियमित रूप से प्रातः काल मौसम के अनुसार ठंडे या गर्म पानी से स्नान कराना चाहिए। इसके बाद आपको उन्हें साफ़ सुथरे वस्त्र भी पहनने चाहिए। इतना ही नहीं वस्त्र पहनाते समय आपको मौसम का भी ख्याल रखना चाहिए। इसके लिए आप उन्हें गर्मी में हल्के और सर्दियों में ऊनी वस्त्र पहना सकते हैं। साथ ही आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आप लड्डू गोपाल के वस्त्र प्रतिदिन बदलना ज़रूरी है।

वस्त्रों के साथ ही साथ आपको लड्डू गोपाल का श्रृंगार भी प्रतिदिन करना चाहिए। वहीँ उनके कान में बाली, कलाई में कड़ा, हाथों में बांसुरी और मोरपंख जरूर होना चाहिए। इसके साथ ही उन्हें चन्दन का तिलक भी करें। बाल गोपाल स्वरुप को घर में लाने के बाद आपको रोज़ उनकी पूजा-अर्चना करनी चाहिए। साथ ही आपको सुबह-शाम लड्डू गोपाल को भोग भी लगाना चाहिए। इसमें एक और बात जो ध्यान देने योग है वो ये है कि आप जो भी खाना उन्हें भोग लगाएं वो सात्विक होना चाहिए। साथ ही भोग में तुलसी का पत्ता ज़रूर रखें फिर रात को उनके बिस्तर पर उनके सुला दें।

लड्डू गोपाल को श्रीकृष्ण का बाल स्वरूप माना जाता है ऐसे में आपको उनका ख्याल एक बच्चे की तरह रखना होता है। ऐसे में आपको उन्हें अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। अगर आप ज़्यादा देर के लिए घर से बाहर जा रहे हैं तो आपको उन्हें भी अपने साथ लेकर जाना चाहिए। वहीँ अगर ऐसा आप न कर पाएं तो आपको किसी को जैसे रिश्तेदार या किसी करीबी को लड्डू गोपाल की जिम्मेदारी देनी होगी तभी आप ज़्यादा दिन के लिए कहीं जाएं।

Tags:    

Similar News