Premanand Maharaj Ji: इंडियन आइडल फेम के भजनों ने किया प्रेमानंद महाराज जी को भाव विभोर, जानिए क्यों बहने लगे आंसू

Premanand Maharaj Ji: वृंदावन में निवास करने वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने देश और विदेशों से कई लोग आते हैं। इसमें बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हैं ।

Update:2023-08-03 07:22 IST
Premanand Maharaj Ji (Image Credit-Social Media)

Premanand Maharaj Ji: श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन मात्र से ही उनके भक्त स्वयं को धन्य समझ लेते हैं। लोगों के बीच वो काफी लोकप्रिय हैं। आज से कुछ साल पहले महाराज जी को डॉक्टर्स ने जवाब दे दिया था कि वो कुछ ही समय जी सकते हैं। दरअसल उनकी दोनों किडनी ख़राब हो चुकीं हैं। वहीँ उनके कई भक्तों ने सहर्ष उन्हें अपनी किडनी देने की पेशकश भी की लेकिन प्रेमानंद जी ने इससे साफ़ इंकार कर दिया उनका कहना था कि वो अपने लिए किसी के भी अंग को निकल कर नहीं लगा सकते। लेकिन ये उनकी भगवान् में श्रद्धा है या चमत्कार कि दोनों किडनी ख़राब होने के बाद भी वो लोगों के बीच उसी उत्साह के साथ आते हैं। वहीँ एक कीर्तन के दौरान महाराज जी बेहद भावुक हो गए। जिसमे इंडियन आइडल फेम परफॉर्म कर रहे थे।

कीर्तन सुन आंसुओं से भर गईं श्री प्रेमानंद महाराज जी की आँखें

वृंदावन में निवास करने वाले श्री प्रेमानंद महाराज जी के दर्शन करने देश और विदेशों से कई लोग आते हैं। इसमें बॉलीवुड के भी कई सितारे शामिल हैं, जैसे अनुष्का शर्मा, शिल्पा शेट्टी, विराट कोहली। इसके साथ ही कई और बड़े जाने माने लोग भी आये दिन महाराज जी के दर्शन करने पहुंचते हैं। वहीँ आज से कुछ दिन पहले ही जाबी और बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने सिंगर बी प्राक भी वृन्दावन पहुंचे थे। जहाँ उन्होंने कई भक्ति गीत गए और लोगों को भक्तिमय किया। वहीँ इतने जाने माने चेहरों के बीच इंडियन आईडल फेम सवाई भाट ने भी राधा कृष्णा के गीतों से समां बांध दिया। इन गानों के वीडियोस सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हो रहे हैं।

जहाँ कुछ दिन पहले सिंगर बी प्राक ने अपने भजनों से सभी को भाव विभोर कर दिया था। लोग उनके गानों पर थिरकते भी नज़र आये वहीँ अब वृन्दावन में इंडियन आईडल फेम सवाई भट्ट भी पहुंचे। जिनके भजनों को सुनकर श्री प्रेमानंद महाराज जी की आँखों से अश्रू धार पहने लगी। सवाई भट्ट की आवाज़ में भजन सभी को काफी पसंद आये वहीँ इसका वीडियो भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इस दौरान श्री प्रेमानंद महाराज जी उनके भजनों को सुनकर भावनाओं से भर गए और वही भावनाएं आँसुओं के रूप में उनकी आँखों से बहने लगे।

Full View

इस वीडियो को उनके भक्त बार बार देख रहे हैं और श्री प्रेमानंद महाराज जी को इस तरह आँसुओं में देखकर उनकी आँखों से भी आँसुओं की धरा बहने लगीं। फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और लोग इसे शेयर करते भी नज़र आ रहे हैं।

Tags:    

Similar News