बीजेपी का अखिलेश पर हमला, पूछा- ईडी और सीबीआई से क्यों लगता है डर?

उन्होंने कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रही है।

Update: 2019-08-26 14:44 GMT

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि विरासत में सत्ता और सियासत पाये सपा प्रमुख पहले विधानसभा और फिर लोकसभा के चुनावों में मिली करारी शिकस्त से इतने हताश व निराश है कि वे आज भी जमीनी हकीकत से दूर हैं।

उन्होंने कहा कि देश में मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, नौजवान के कल्याण के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें...ट्रंप के सामने PM मोदी की खरी-खरी, कश्मीर द्विपक्षीय मुद्दा, किसी की जरूरत नहीं

उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी का शासन आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा हुआ शासन था, तत्कालीन मुख्यमंत्री से लेकर नीचे तक के लोग भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर आरोपों से घिरे थे उन्होंने दावा किया की प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा कार्यकर्ता गरीबों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही परिवारवाद की राजनीति से कहीं दूर हटकर लोककल्याण के लिए अपना जीवन समर्पित कर कार्य कर रहे है।

राज्य का मंत्रिमण्डल और सरकार गरीबों की सेवा के लिए तत्पर है। लोकतंत्र में आवश्यकता अनुसार केन्द्र हो या राज्य हो मंत्रिमण्डल में फेरबदल होता रहता है। हमारे यहां किसी को हटाया नहीं जाता बल्कि आवश्यकतानुसार संगठन और सरकार में कार्यकर्ता का उपयोग होता है।

 

ये भी पढ़ें...बीजेपी नेताओं के निधन पर साध्वी प्रज्ञा का बड़ा बयान, मचा हड़कंप

बीजेपी ने अखिलेश से पूछा ये सवाल

उन्होंने कहा कि ईडी और सीबीआई स्वतंत्र जांच एजेंसिया है जो भ्रष्टाचार व अन्य गंभीर मामलों की जांच करती है यह एजेन्सिया अगर भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है तो अखिलेश यादव को क्यों डर लग रहा है।

उन्होंने कहा कि सपा प्रमुख स्वयं स्वीकार कर रहे है कि आजम खां ने अवैध ढंग से कब्जाकर निर्माण कार्य कराये, अब जब प्रशासन नियमानुसार कार्रवाई कर रहा है तो नियमानुसार की जा रही कार्रवाई पर भी अखिलेश यादव सवाल खडे़ कर रहे है।

ये भी पढ़ें...जन्मतिथि विवाद : आजम खान के बेटे अब्दुल्ला ने हाईकोर्ट में दर्ज कराया बयान

Tags:    

Similar News