मैं भी चौकीदार कार्यक्रम के लिए अवध क्षेत्र में तैयारी पूरी 

इस अभियान का शुभारम्भ दिल्ली से प्रधानमंत्री मोदी शाम  ५ बजे  टीवी के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी जनता से सीधे संवाद भी करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को इस अभियान का प्रमुख बनाया है। 

Update: 2019-03-30 13:34 GMT

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘‘मैं भी चौकीदार ३१ मार्च को एक साथ एक समय पर मनाया जायेगा। इस अभियान का शुभारम्भ दिल्ली से प्रधानमंत्री मोदी शाम ५ बजे टीवी के माध्यम से करेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री मोदी जनता से सीधे संवाद भी करेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी ने क्षेत्रीय मंत्री जितेन्द्र सिंह को इस अभियान का प्रमुख बनाया है।

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राजेश मिश्रा ‘‘डाक्टर‘‘ ने बताया कि कार्यक्रम के तहत अवध क्षेत्र में आने वाले लोकसभा क्षेत्रों में होने वाले ‘‘मैं भी चैकीदार‘‘ अभियान के तहत खीरी में पदमसेन चैधरी, धौरहारा में मुकुट बिहारी वर्मा, सीतापुर में दिनेश तिवारी, हरदोई में सुधीर सिंह सिद्धू, मिश्रिख सुरेश चन्द्र तिवारी, उन्नाव में स्वाती सिंह, मोहनलालगंज में जे.पी.एस. राठौर, लखनऊ में रमापतिराम त्रिपाठी, रायबरेली में सुधीर हलवासिया, फैजाबाद में नीरज सिंह, अम्बेडकरनगर में सत्यदेव सिंह, बहराइच में रमापति शास्त्री, कैसरगंज में गोरधन झड़फिया, श्रावस्ती में संतोष सिंह, गोण्डा में अलका मिश्रा, मुख्य अतिथि होंगें।

Tags:    

Similar News