इस दिग्गज खिलाड़ी की हालत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Update: 2020-08-11 06:24 GMT
Indian hockey team forward Mandeep Singh admitted to hospital

नई दिल्ली: कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद भारतीय हॉकी टीम के फॉरवर्ड मनदीप सिंह को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि खून में ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (Sports Authority of India) ने इस बारे में जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें: पायलट का बड़ा बयान: कांग्रेस में वापसी पर कही ये बात, मांगी ऐसी चीज

बेंगलुरू पहुंचने पर छह खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव

बता दें कि 20 अगस्त से बेंगलुरु में शुरू हो रहे राष्ट्रीय हॉकी शिविर के लिए बेंगलुरू पहुंचने पर मनदीय और पांच अन्य भारतीय खिलाड़ियों को बीते हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इन खिलाड़ियों में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, डिफेंडर सुरेंदर कुमार और जसकरण सिंह, ड्रैगफ्लिकर वरूण कुमार और गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: नाकामी के आरोप के नीचे दबी सरकार, पीएम समेत पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

जांच के दौरान खून में कम मिला ऑक्सीजन लेवल

स्‍पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने बताया कि सोमवार रात इनकी जांच के दौरान पता चला कि मनदीप के खून में ऑक्सीजन लेवल सामान्य से नीचे गिर रहा है। जिससे यह संकेत मिले कि वह कोविड के हल्के से मध्यम स्तर की ओर बढ़ रह हैं। अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एहतियातन उन्हें तुरंत अस्‍पताल में भर्ती करने का फैसला लिया।

यह भी पढ़ें: मौत की बारिश: भूस्खलन, बादल फटने से खौफ में लोग, जारी हुआ रेड अलर्ट

खिलाड़ियों की दिन में चार बार की जा रही जांच

बता दें कि भारतीय हॉकी टीम के इस 25 वर्षीय खिलाड़ी (मनदीप) ने भारत के लिए अब तक 129 मैचों में 60 गोल्स किए हैं। मनदीप साल 2018 में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा भी रहे थे। साइ ने बताया कि ये खिलाड़ी देश के विभिन्न हिस्सों से बेंगलुरू पहुंचने के दौरान कोविड-19 पॉजिटिव हुए हैं। साइ के मुताबिक, इन खिलाड़ियों की दिन में चार बार जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: 2100 किलो का घंटाः एटा से जाएगा राम मंदिर के लिए, 5 महीने में होगा तैयार

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News