Raja Bhaiya Case: हाई कोर्ट ने राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की याचिका खारिज की, लखनऊ में दर्ज है मुकदमा

Raja Bhaiya Case: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की याचिका को खारिज कर दिया है। ये याचिका भानवी सिंह ने उनकी छोटी बहन की ओर से लखनऊ में दर्ज कराए गए मुकदमे के खिलाफ दाखिल गई थी।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update: 2023-12-02 07:04 GMT

Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh (PHOTO: social media )

Raja Bhaiya Case: लखनऊ हाई कोर्ट ने कुंडा से विधायक और पूर्व मंत्री राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह की ओर से दाखिल याचिका को खारिज कर दिया है। भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल से जुड़े कुल 3 लोगों पर लखनऊ के हजरतगंज थाने में साजिश, मानहानि और महिला की गरिमा का अपमान करने के संबंध में मामला दर्ज कराया गया था।

इसी मामले के खिलाफ भानवी सिंह ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच में स्टे लेने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे शुक्रवार को कोर्ट ने खारिज कर दिया। प्राथमिकी में साध्वी सिंह ने यह आरोप लगाया है कि 28 अगस्त की शाम को चैनल पर उनके जीजा राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक मामले पर विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया था, जिसमें संवाददाता ने ‘‘साध्वी और रघुराज प्रताप के बीच संबंधों को‘‘ लेकर आपत्तिजनक आरोप लगाए थे। साध्वी सिंह की तहरीर पर पुलिस ने भानवी सिंह और न्यूज चैनल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।

राजा भैया की साली और उनकी पत्नी भानवी सिंह की बहन साध्वी सिंह ने हजरतगंज में तहरीर दी थी। जिसमें कहा था कि उनकी बहन भानवी सिंह और उनके बीच पैतृक जमीनी विवाद चल रहा है। जिसको लेकर भानवी सिंह ने अपनी मां के साथ कई बार मारपीट की है, जिसमें पुलिस बुलाने तक की नौबत आ गई थी। हजरतगंज थाने में दी गई तहरीर में साध्वी सिंह का आरोप है कि अब उन्हें बदनाम करने के लिए और बदले की भावना से जीजा से संबंध के घिनौने आरोप, चरित्र हनन जैसी बात भी कही गई है। उनकी दो बेटियां हैं, जो इस खबर के एक निजी चैनल पर चलने से दहशत में हैं, जिससे उनके निजी जीवन के अलावा सामाजिक जीवन पर भी गंभीर असर पड़ा है।

Raja Bhaiya Divorce: राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने खोल दिए पति के राज़, गुज़ारा भत्ता के लिए मांगे 10 लाख रूपए

साध्वी सिंह ने अपनी शिकायत में कहा है कि भानवी ने एक पत्रकार के साथ मिलकर साजिश रची है और बिना उनका पक्ष लिए हुए अपने चैनल पर एक पक्षीय स्टोरी चलाकर उनके चरित्र हनन करने की कोशिश की है, जिससे उनके निजी जीवन और सामाजिक जीवन पर असर पड़ा है। साध्वी का आरोप है कि इस एक पक्षीय खबर के प्रकाशन और घिनौने आरोप के चलते वे मानसिक रूप से परेशान हैं।

तीसरे नंबर की बहन है भानवी सिंह

भानवी का जन्म 10 जुलाई 1974 में बस्ती राजघराने में हुआ था। उनके पिता बस्ती राजा के छोटे बेटे कुंवर रवि प्रताप सिंह हैं। रवि प्रताप सिंह की चार बेटियां हैं। इनमें भानवी तीसरे नंबर की बेटी हैं। भानवी की शुरुआती पढ़ाई बस्ती से हुई। बाद में लखनऊ में शिक्षा हासिल की थी।

Raja Bhaiya Divorce Case: पत्नी भानवी ने राजा भैया से मांगा 10 लाख रुपए प्रतिमाह गुजारा भत्ता, '...वैसी लाइफस्टाइल के लिए जरूरी'

राजा भैया ने पिछले साल डाली थी तलाक की अर्जी

राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच सबकुछ सामान्य नहीं चल रहा है। दोनों के बीच लड़ाई चल रही है। पिछले साल 2022 में जब राजा भैया ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दी तो हर कोई चैंक गया और दोनों की लड़ाई कोर्ट तक पहुंच गई। अब भानवी राजा भैया को तलाक देने से इनकार कर रही हैं।

Tags:    

Similar News