PM Modi Ayodhya Road Show: पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ा हुजूम, जय श्री राम के नारों से गूंजी अयोध्या

Written By :  Sidheshwar Nath Pandey
Report :  NathBux Singh
Update: 2024-05-05 13:25 GMT
Live Updates - Page 2
2024-05-05 14:23 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम में राम लला के किए दर्शन

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी राम मंदिर पहुंच चुके हैं। राम मंदिर में पीएम मोदी ने राम लला का दर्शन किया। पूजा आरती करने के बाद जल्द ही पीएम मोदी अपने रथ से रोड शो की शुरुआत करेंगे। 

2024-05-05 14:18 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम की एक झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी के रोड शो में शामिल होने के लिए जनता की भारी भीड़ है। सड़के के किनारे लोगों की भीड़ है। लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही पीएम का रोड शो शुरु होगा। 

2024-05-05 14:13 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: राम पथ से शुरु होगा रोड शो

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम का रोड शो राम पथ से शुरु होकर हनुमान गढ़ी से होते हुए तुलसी उद्यान को पार करके लता चौक पर खत्म होगा। 

2024-05-05 14:10 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: रोड शो के लिए तैयार हुआ रथ

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी के रोड शो के लिए रथ तैयार कर लिया गया है। इसी रथ पर सवार होकर पीएम मोदी अयोध्या की जनता से रूबरू होंगे। जल्द ही पीएम का रोड शो शुरु होगा। 

2024-05-05 14:04 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी के रोड शो के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। चप्पे चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। पीएम मोदी की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होने देने का लक्ष्य है। 

2024-05-05 14:00 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: लग रहे जय श्री राम के नारे

PM Modi Ayodhya Road Show Live: हाथों में पोस्टर लिए लोग पीएम मोदी के इंतजार में खडे हैं। साधु संत से लेकर बच्चे भी मोदी की एक झलक के लिए इंतजार कर रहे हैं। साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगा रहे हैं। 

2024-05-05 13:54 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: श्री राम जन्म तीर्थ क्षेत्र पहुंचे सीएम योगी

PM Modi Ayodhya Road Show Live: राम जन्म तीर्थ क्षेत्र पहुंच कर पीएम मोदी का स्वागत करने के लिए पहुंच चुके हैं। सीएम ने जनता का हाथ हिला कर अभिवादन किया। जल्द ही पीएम का काफिला यहां पहुंचेंगे। 

2024-05-05 13:51 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी राम मंदिर के लिए रवाना

PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी हवाई अड्डे से राम मंदिर के लिए रवाना हो चुके हैं। जल्द ही राम मंदिर में पीएम राम लला के दर्शन करेंगे। इसके बाद पीएम रोड शो की शुरुआत करेंगे। 

2024-05-05 13:48 GMT

PM Modi Ayodhya Road Show Live: अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी

PM Modi Ayodhya Road Show Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच चके हैं। एअरपोर्ट से रवाना होकर पीएम राम मंदिर जाएंगे। सीएम योगी ने हवाई अड्डे पर पीएम का स्वागत किया।

2024-05-05 13:39 GMT

PM PM Modi Ayodhya Road Show Live:अयोध्या में भारी भीड़

PM PM Modi Ayodhya Road Show Live: पीएम मोदी के रोड शो को देखते हुए अयोध्या में मोदी के समर्थकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। पूरे अयोध्या में भाजपा और मोदी समर्थकों का जमावड़ा है। जल्द ही पीएम मोदी रोड शो की शुरुआत करेंगे। 

Tags:    

Similar News