Etah News: केन्द्रीय विद्यालय में भीषण गर्मी के चलते दो दर्जन बच्चे बीमार, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Etah News: जिलाधिकारी ने कहा कि, विद्यालय में आज दो बार पीटी या योगा क्यों कराया गया? इसकी जांच कराई जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में चिकित्सकों की टीम भी भेजी गई है।

Report :  Sunil Mishra
Update: 2024-07-30 05:53 GMT

बच्चों का अस्पताल में चल रहा उपचार (Pic: Newstrack)

Etah News: एटा जनपद के थाना मलावन क्षेत्र के ग्राम हरचंदपुर पर स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में आज यानी मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब लगभग दो दर्जन बच्चे भीषण गर्मी के चलते योग करते समय बीमार हो गए। बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने की समस्या पर लगभग एक दर्जन बच्चों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य रजनी पटेल स्वयं सूचना पर अपनी टीम के साथ विद्यालय पहुंच गई। उन्होंने शेष बच्चों का उपचार प्रारंभ कर दिया है। उन्होंने बताया भीषण गर्मी तथा उमस के चलते बच्चे फुल कपड़े पहने हैं बटन बंद है इस कारण डिहाईड्रेशन की समस्या हुई है स्थिति खतरे से बाहर है।

लगभग दो दर्जन बच्चों के बीमार होने की सूचना पर जिलाधिकारी प्रेम रंजन तथा वरिष्ठ अधीक्षक श्यामलाल भी मौके पर पहुंच गए। एटा जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने बताया जैसे हमें जानकारी हुई है कि आज विद्यालय में दो बार पीटी कराई गई। भीषण गर्मी और उमस के चलते कुछ बच्चे बेहोश होकर गिर पड़े। जिस पर कॉलेज की प्राचार्य साधना शरन ने सभी बच्चों को मेडिकल कॉलेज भेजवाया, जहां चार बच्चों के ड्रिप लग रही है शेष को ऑक्सीजन दी जा रही है। सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है। 


डीएम बोले करवाएंगे जांच    

जिलाधिकारी ने कहा कि, विद्यालय में आज दो बार पीटी या योगा क्यों कराया गया? इसकी जांच कराई जाएगी।  केंद्रीय विद्यालय में चिकित्सकों की टीम भी भेजी गई है, जिसमें अन्य बच्चों के स्वास्थ्य का भी परीक्षण कराया जा रहा है। अभी एक दर्जन बच्चे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।  वहीं छात्र-छात्राओं ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि विद्यालय में गर्मी से राहत के लिए कोई भी व्यवस्था नहीं की गई है। बच्चों को दबाव बनाकर गर्मी में बैठाया जाता है। 

Tags:    

Similar News