Etah News: बाजरे के खेत में मिला महिला का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त
Etah News: थाना जशरथपुर क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर के समीप बाजरे के खेत में एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया।;
एटा में बाजरे के खेत में मिला महिला का शव (न्यूजट्रैक)
Etah News: जनपद के थाना जशरथपुर क्षेत्र के ग्राम चंदनपुर के समीप बाजरे के खेत में एक लगभग 40 वर्षीय महिला का शव मिलने से इलाके में हडकंप मच गया। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब प्रातः स्थानीय लोग शौच करने व अपने खेतों पर टहलने के लिये गये थे। तभी लोगों ने महिला का शव खेत में पड़े देखा तो घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर थाना जसरथपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी और जांच पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत की सही वजह स्पष्ट हो सकेगी। सूचना पाकर आसपास के कई ग्रामों की महिलाओं की भारी भीड़ एकत्रित हो गयी। लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की सूचना पाकर मौके पर क्षेत्राधिकारी अलीगंज सुधांशु शेखर भी पहुंच गए और महिला की मौत के कारण जैसे वह कहां की रहने वाली है? यहां कैसे पहुंची? उसकी हत्या है या आत्महत्या? मौत का कारण क्या है? आदि विषयों पर पड़ताल करने की निर्देश थानाध्यक्ष को दिए हैं। साथ ही पुलिस क्षेत्रीय लोगों से भी महिला की शिनाख्त कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया महिला के शव को स्थानीय लोगों की मदद से पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। महिला की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा। मृतका की शरीर पर ऐसा कोई भी निशान नहीं पाया गया। जिससे उसकी हत्या या आत्महत्या का कारण प्रतीक होता हो। बताते कि एटा जनपद में बीते एक पखवाड़े में काफी अज्ञात शव मिल चुके हैं। जिनमें से कुछ की शिनाख्त हो गयी है। किन्तु अभी भी कुछ अपनी पहचान कराने के इंतजार में हैं। जिनके परिजन आज भी उनका इंतजार कर रहे हैं।