होली पर झलका किसानों का दर्द: रौंद दी गयी नई फसल, आखिर कैसे मनाएं त्यौहार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में किसानों ने होली मनाने से मना करते हुए प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

Update: 2020-03-09 05:48 GMT

मीरजापुर: एक ओर पूरा देश होली का पर्व मनाने की तैयारी कर रहा है तो दूसरी ओर देश के किसान अपने साथ हुए अत्याचार के खिलाफ धरने पर बैठे हैं। मामला उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले का है, जहां किसानों ने होली मनाने से मना करते हुए प्रशासन के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

मिर्जापुर में चार दिनों से किसान दे रहे धरना:

दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में अदलहाट थाना क्षेत्र के जादोपुर करहट गाँव मे प्रशासन पर किसानों की पिटाई और फसल को रौंदने का आरोप लगाते हुए किसान धरने पर बैठ गये हैं। आज धरने का चौथा दिन है। किसान नेता छोटे लाल की अध्यक्षता में धरना शुरू हुआ।

ये भी पढ़ें: आज बिक रहा अब तक का सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल, यहां जानें नए रेट

प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग:

इस मामले में रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि किसान अपनी मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जब तक किसानों की मांग पूरी नही हो जाती, तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा।

ये भी पढ़ें: ये मुस्लिम देश मना रहा होली का त्योहार, दी गई दो दिन की छुट्टी

हक की लड़ाई लड़ रहे किसान:

किसानों की मांग है कि उन्हें अधिग्रहीत भूमि का मुआवजा उचित रेट से दिया जाए, वरना किसान आंदोलन के लिए बाध्य है। किसानों ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि जिसकी जमीन अधिग्रहित की जा रही है, उनके परिवार के सदस्य को नौकरी दी । इसी के साथ जिन किसानों की जमीन मनमाने तरीके से सरकार ले रही है, उसे पहले नापी जाएँ। सही उन्हें पर उसका अधिग्रहण हो।

ये भी पढ़ें: आज ही करें ये काम, नहीं तो सालभर रहेगा मलाल, जानिए कितना समय है आपके पास

कमेटी भी नहीं कर रही काम:

मंडल अध्यक्ष प्रहलाद सिंह ने कहा, किसानों के ऊपर लाठीचार्ज की घटना का जिला प्रशासन आठ दिन बीत जाने के बाद भी किसानों का कोई सुध लेने वाला नहीं है। उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन ने कहा था कमेटी गठित करने के लिए लेकिन इसपर कुछ नही हुआ। कोई कमेटी गठित नही हुयी। इसके साथ ही कोई सरकारी अधिकारी फसलों का जायजा लेने भी नही आया।

ये भी पढ़ें: यहां ढकी गयी मस्जिद: इस वजह से प्रशासन ने होली से पहले उठाया बड़ा कदम

होली मनाने से किया इनकार, आखिर बिना फसल कैसे करें पूजा:

वीरेन्द्र सिंह जिला महासचिव ने कहा कि किसानो के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करना प्रशासन की क्रूरता की निशानी है। प्रशासन ने अभी तक दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नही की। कंचन सिंह फ़ौजी जिला कोषाध्यक्ष ने कहा कि "हे ग्राम देवता नमस्कार मिट्टी से तूने किया प्यार है ग्राम देवता नमस्कार" हमारा धरना शांति पूर्वक और अहिंसात्मक रूप से चलता रहेगा, जब तक हमारी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता, धरना चलता रहेगा।

संजय सिंह भूतपूर्व सैनिक जादोपुर ने कहा कि हम सब होली नहीं मनाएंगे क्योंकि किसान नई फसल की पूजा कर उत्साहपूर्वक दूसरे दिन होली मनाते है। अब हमारी फसले ही नहीं रही तो होली कैसे मनाया जाय ।

ये भी पढ़ें: सम्राट अकबर के राजतिलक का रहस्य, सिंहासन पर नहीं यहां हुई थी ताजपोशी

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से धर्मेन्द्र सिंह,धर्मदेव उपाध्याय,मुकुटधारी सिंह,मिश्री लाल,रणजीत सिंह , जवाहिर पटेल, श्रीराम, विजय, वीरेंद्र सिंह,कमलेश सिंह, बासदेव, परशुराम मौर्या,मुनेश्वर बाबाजी, गौरीशंकर, सुरेश सिंह, लक्ष्मण सिंह, राजा सिंह, शीतला प्रसाद, लक्ष्मीना,रेनू देवी, सुनीता देवी, फूलपत्ती देवी, उर्मिला देवी,अतवारी देवी,राधिका देवी, कलावती देवी,माला,प्रभा, आदि किसान उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News