Jhansi News: मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद बोले, सताए गए मछुआरों को भाजपा सरकार ने लगाया गले

Jhansi News: प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ काम कर रही है।

Report :  B.K Kushwaha
Update: 2022-09-02 13:44 GMT

झांसी: मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के सरकार के प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद (Dr. Sanjay Kumar Nishad) और स्वतंत्र प्रभार मंत्री जेपीएस राठौर (JPS Rathore) व ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने झांसी किले के मुख्य प्रवेश द्वार से झाँसी स्मार्ट सिटी के अंतर्गत नगर निगम के इलेक्ट्रॉनिक वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पत्रकारों से मुलाकात करते हुए उन्होंने प्रदेश और केन्द्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने ग्राम गुलारा पहुंचकर समूह पेयजल योजना का भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य प्रगति के सम्बध में जानकारी ली।

भाजपा सरकार में बिना भेदभाव के सभी जातियों के लिए हो रहा काम

प्रभारी एवं मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि भाजपा सरकार (BJP government) 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास' के साथ काम कर रही है। बिना भेदभाव के सभी जातियों के लिए काम किया जा रहा है। जबकि पिछली सरकारों में भेदभाव होता था। आज भाजपा लोकतंत्र के रुप में सही प्रकार से स्थापित है। गठबंधन के साथियों की सरकार सुनती नहीं है। मेरे जैसे आदमी सड़क का नेता था उसे सदन भेज दिया।

मछुआरों को भाजपा सरकार ने गले लगाया

पिछली सरकारों में सताए गए मछुआरों को भाजपा सरकार ने गले लगाया है। साथ ही उनके लिए बजट भी दिया। जिससे मछुआरा समाज को लाभ मिल सके। वहीं ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा विभाग के मंत्री सोमेन्द्र तोमर ने योगी सरकार में प्रदेश के अंदर व्यवस्था सही है। शहरी इलाको में 24 घंटे और 10 घंटे किसानों को बिजली दी जा रही है।

Tags:    

Similar News