Lucknow Weather Today: हो जाएं तैयार, तेजी से बदलने वाला है लखनऊ का मौसम...आज पारा रहेगा 40 पार

Lucknow Ka Mausam 13 May 2023: यूपी की राजधानी लखनऊ में फिलहाल न्यूनतम तापमान उस रफ़्तार में ऊपर नहीं गया है जैसा अन्य जिलों में। बावजूद दोपहर के समय एक बार फिर तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने दिक्कतें बढ़ा दी है।

Update: 2023-05-13 06:39 GMT
प्रतीकात्मक चित्र (Social Media)

Lucknow Ka Mausam 13 May 2023: उत्तर प्रदेश में मई महीने की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के बीच हुई थी। लेकिन, मौसम के वो 'अच्छे दिन' अब लद गए हैं। ठंडे मौसम का साथ लगता है अब आने वाले दिनों में नहीं मिलने वाला है। बारिश की वजह से एक हफ्ते तक मौसम लोगों पर खास मेहरबान रहा। लेकिन, अब एक बार फिर गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग ने कहा है कि, जल्द मौसम बदलने वाला है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में फिलहाल न्यूनतम तापमान उस रफ़्तार में ऊपर नहीं गया है जैसा अन्य जिलों में। बावजूद दोपहर के समय एक बार फिर तेज चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने दिक्कतें बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो अब धीरे-धीरे तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा। आने वाले थोड़े दिनों में गर्मी और परवान चढ़ेगी।

आने वाले 5 दिन ऐसा रहेगा मौसम

लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के वैज्ञानिक मो. दानिश ने बताया कि, शनिवार (13 मई) से तापमान में धीरे-धीरे वृद्धि होना शुरू हो जाएगा। प्रदेश में अगले पांच दिनों के भीतर न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं होने की संभावना है। फिलहाल जो स्थिति है वैसी ही स्थिति रहेगी। वहीं, अगले पांच दिनों में पूरे राज्य में मौसम शुष्क रहेगा। कहीं के लिए भी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। प्रदेश के किसी हिस्से में बारिश की संभावना भी नहीं है।'

उमस ने बढ़ा दिया लखनऊ का तापमान

बारिश थमने के बाद राजधानी लखनऊ में उमस बढ़ गई है। दिन में तापमान तेजी से ऊपर जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, तेज हवाओं के साथ धूप लोगों को चुभने लगी है। 12 मई को लखनऊ का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। चक्रवाती तूफान का कोई खास असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नहीं दिखेगा।

पानी वाले फलों का करें प्रयोग

लगातार बढ़ते तापमान से शहरवासियों को स्वास्थ्य संबंधी कई दिक्कतें पेश आ रही हैं। डॉक्टरों के यहां बच्चों और बूढ़ों की खासी तादात देखी जा रही है। ऐसे में न्यूट्रीशियन बताते हैं कि, 'गर्मी की वजह से उमस होने लगी है, जिससे शरीर का तापमान बिगड़ने लगता है। पसीने का लगातार निकलना, शरीर में पानी की मात्रा को कम करता है। इसलिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। धूप में निकलने से लोगों को बचना चाहिए। साथ ही, पानी वाले फलों का प्रयोग करें।'

Tags:    

Similar News