अखिलेश यादव का रामपुर आगमन निरस्त, ये है बड़ी वजह

Akhilesh Yadav Rampur Visit Canceled: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आज रामपुर में आगमन निरस्त कर दिया गया है ।

Report :  Azam Khan
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2022-02-09 09:27 GMT

रामपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव: Photo - Newstrack

Rampur News: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Former Chief Minister Akhilesh Yadav) का आज रामपुर में आगमन था। उनका विजय रथ पर सवार होकर रामपुर में कई जगह जनसंबोधन और जनसभाओं का कार्यक्रम था। आज अचानक मौसम ख़राब होने के चलते अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। जिसकी जानकारी आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने दी।

मिशन 2022 विधानसभा चुनाव (UP Election 2022) जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के दिग्गज नेता प्रचार प्रसार में लगे हुए हैं। बात करें जनपद रामपुर की तो आज जनपद रामपुर (District Rampur) में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन था और कई जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम था।

तीन विधानसभाओं में कार्यक्रम था

बता दें कि आज अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हेलीकॉप्टर से रामपुर यंग मैन ग्राउंड में पहुंचने के बाद अपने विजय रथ पर सवार होकर कई मुख्य चौराहों पर कई जनसभाओं को संबोधित करने का दिन का कार्यक्रम था। अखिलेश यादव का आज तीन विधानसभाओं में कार्यक्रम था लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका आज का रामपुर आगमन निरस्त हो गया है।

कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से निरस्त हुआ किया गया- फसाहत अली खां

सपा सांसद आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि अखिलेश यादव का आज का कार्यक्रम निरस्त कर दिया गया है। यह कार्यक्रम खराब मौसम की वजह से निरस्त हुआ है। अगला कार्यक्रम होने की सूचना जल्द दी जाएगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2022, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2022

Tags:    

Similar News