Rampur में बाल बाल बचे कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, देखें वीडियो में कैसे बड़ी दुर्घटना होते-होते बची

Rampur News : मुख्तार अब्बास नकवी आज हुनर हाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे ।

Report :  Azam Khan
Published By :  Vidushi Mishra
Update: 2021-10-14 10:55 GMT

Rampur News : मुख्तार अब्बास नकवी की प्रेसवार्ता के दौरान सीलिंग की हुई छत की प्लेटें उनके सुरक्षाकर्मियों पर गिरी। जिस से वह बाल-बाल बच गए। मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi baal baal bache) आज हुनर हाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे और निरीक्षण के बाद वे प्रेस वार्ता शुरू ही की थी, कि छत पर लगी हुई सीलिंग (Mukhtar Abbas Naqvi Par Giri Ceilings) की प्लेटें उनके सुरक्षाकर्मियों पर गिरना शुरू हो गई। जिससे अफरातफरी मच गई। बरहाल इस हादसे में कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी बाल-बाल बच गए। उन्हें किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई।

जनपद रामपुर में अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय द्वारा हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। यह हुनर हाट 16 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक चलेगा। इस हुनर हाट की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी दोपहर 2:30 बजे रामपुर पहुंचे।

जब प्रेस वार्ता शुरू हुई

रामपुर पहुंचकर उन्होंने हुनर हाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद कॉन्फ्रेंस रूम में गए। वहां पर उन्होंने प्रेस वार्ता शुरू ही की थी कि अचानक उनके उनके ऊपर सीलिंग की छत की प्लेटे उनके पीछे सुरक्षाकर्मियों पर गिर गई।

जिससे कई सुरक्षाकर्मियों और कई भाजपा कार्यकर्ताओं के मामूली सर पर चोट भी लगी। लेकिन कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास बाल-बाल बच(Mukhtar Abbas Naqvi baal baal bache) गए। कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ जल संचय राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख और जिला पंचायत अध्यक्ष ख्याली राम लोधी और जिला अधिकारी रविंद्र कुमार मादड़ भी मौजूद थे, जो सभी लोग बाल-बाल बच गए।

बरहाल इस हादसे से कुछ देर के लिए प्रेस वार्ता में अफरा-तफरी रही। लेकिन कैबिनेट मंत्री ने इस बात को बहुत ही हल्के में ले कर अपनी प्रेस वार्ता शुरू की। हालांकि उनके चेहरे पर इस हादसे की वजह से कुछ नाराजगी भी थी लेकिन उन्होंने इस नाराजगी को छुपाते हुए अपनी प्रेस वार्ता शुरू की।

Tags:    

Similar News