कांग्रेस का हमला, कहा- इसलिए केस दर्ज करवा रही है UP सरकार

प्रदेश कांग्रेस ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने जब भी मजदूरों की मदद करना चाह रही है, मजदूर विरोधी रुख अख्तियार करते हुये यूपी सरकार कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा रही है।

Update: 2020-05-29 16:53 GMT

मनीष श्रीवास्तव

लखनऊ: प्रदेश कांग्रेस ने यूपी सरकार पर आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने जब भी मजदूरों की मदद करना चाह रही है, मजदूर विरोधी रुख अख्तियार करते हुये यूपी सरकार कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवा रही है। प्रदेश अध्यक्ष समेत अब तक कांग्रेस के 90 से ज्यादा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो चुका है। पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई की मांग की।

ये भी पढ़ें: इमरजेंसी की हालत देख नाराज हुए मंत्री, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

छोटे व्यापारियों की माली हालत खराब

प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज मलिक ने शुक्रवार को कहा कि लॉकडाउन में किसान-मजदूर, छोटे व्यापारियों की माली हालत खराब हो गयी है। सरकार की तरफ से कोई ठोस मदद नहीं हुई है, वहीं प्रदेश में वापस आ रहे मजदूरों से सरकार ने मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय हर भारतीय का कर्तव्य है कि मजदूर भाई-बहनों की मदद हो।

योगी सरकार हमारी सेवाभाव से बौखला गयी है

गरीब विरोधी योगी सरकार हमारी सेवाभाव से बौखला गयी है और हमारे नेताओं पर फर्जी मुकदमें दर्ज कर रही है। हम इन मुकदमों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रवासी मजदूर बहन-भाइयों के लिए हम बसें चलाना चाहते थे लेकिन योगी सरकार ने अपने मजदूर विरोधी रवैये के चलते उसे रोक दिया। हमारे अध्यक्ष को मजदूरों की सेवा के ‘अपराध’ में जेल भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें: सीएम केजरीवाल ने जारी किया ख़ास वीडियो, बोले- अगर कोरोना हो जाए तो…

मलिक ने कहा कि इलाहाबाद में पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह समेत 13 अन्य, पट्टी से पूर्व विधायक राम सिंह पटेल, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुड्डू, बांदा जिलाध्यक्ष राजेश द्विवेदी सहित 18 अन्य, सीतापुर जिलाध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी, पूर्व मंत्री रामलाल राही, मंजरी राही समेत 12 अन्य, जालौन जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा, गौतमबुद्धनगर महानगर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष शिवकुमार पटेल, कैलाश नाथ उपाध्याय, गुलाबचंद पाण्डेय, पंकज पटेल, मोनू पटेल, संतोष, आशीष पटेल, लवकुश भारती, शिवम पटेल समेत 25 अन्य अज्ञात कांग्रेस जनों पर फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ हैं।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने मजदूरो की सेवा करने की जगह मजदूरो की मदद करने वालो को निशाना बना रही है लेकिन इन फर्जी मुकदमों से हमारा सेवा कार्य नहीं रुकेगा।

ये भी पढ़ें: श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी: अब कर सकेंगे चारों धाम की यात्रा, बस करना होगा ये काम

सरकार ने प्रदेश के मजदूरों, श्रमिक भाईयों के साथ छल किया है

प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र चैधरी ने कहा कि इस महामारी में यूपी कांग्रेस ने 90 लाख लोगों तक मदद पहुंचाई हैं। 40 जगहों पर हाईवे पर खाना, नाश्ता, गुड़ बांटा जा रहा है। 22 जिलों में सांझी रसोईयां चल रही हैं। इस आपदा में हम अपनी पूरी क्षमता से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मजदूरो की मदद के लिये बसे भी बॉर्डर पर लगवाई थी। सरकार को भेजी वाहनों की लिस्ट में 1032 बसें थी। हमने एक-एक नम्बर दोबारा चेक किया है लेकिन आदित्यनाथ की सरकार ने प्रदेश के मजदूरों, श्रमिक भाईयों के साथ छल किया है।

ये भी पढ़ें: तस्वीरों में देखिये कैसा है मजदूरों का सफर, हाल पूछने वाला कोई नहीं

खूनी बीवी का कारनामा: कांप उठा पति, सेप्टिक टैंक में मिला प्रेमी

Tags:    

Similar News