कानून मंत्री ब्रजेश पाठक के जल्द स्वस्थ होने की कामना, शिव मंदिर में रुद्राभिषेक

प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के कोरोना संक्रमित होने के बाद से प्रदेश की जनता में दुःख और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Update: 2020-08-10 17:38 GMT
Rudrabhishek in Mankameshwar Temple

श्रीधर अग्निहोत्री

लखनऊ: प्रदेश के विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के कोरोना संक्रमित होने के बाद से प्रदेश की जनता में दुःख और चिंता का माहौल बना हुआ है। ब्रजेश पाठक लखनऊ की मध्य विधान सभा से विधायक हैं और आज उनके क्षेत्र के व्यापारियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए रुद्राभिषेक किया।

ये भी पढ़ें: भारत छोड़ो की तर्ज पर चलाएं ‘गंदगी कानपुर छोड़ो’ अभियान: केशव प्रसाद मौर्य

आज सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू के नेतृत्व में देश और प्रदेश इस वक्त सबसे बड़ी वैश्विक महामारी कोविड-19 (कोरोना) से जूझ रहे विधि और न्याय मंत्री बृजेश पाठक एवं उनकी पत्नी नम्रता पाठक की जल्द स्वास्थ्य की कामना के लिए डालीगंज स्थित भगवान् शिव के मंदिर में आराधना पूजा की।

ब्रजेश पाठक इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। उन सभी के जल्द स्वस्थ होने की मनोकामना के साथ आज दोपहर एक से तीन बजे के बीच सदर लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष सतवीर सिंह राजू के नेतृत्व में मनकामेश्वर मंदिर, डालीगंज लखनऊ में एक रुद्राभिषेक का कार्यक्रम महंत दैव्यागिरी की देख रेख में किया गया।

ये भी पढ़ें: सचिन की वापसी के लिए फार्मूले की तलाश, आखिर क्यों ढीले पड़े युवा नेता के तेवर

कोविड-19 नामक वैश्विक महामारी को भस्म करें...

कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए व्यापारी नेता सतबीर सिंह राजू ने भोलेनाथ से प्रार्थना की कि भोलेनाथ अपनी त्रिनेत्र खोल करके देश और देश मे जो कोविड-19 नामक वैश्विक महामारी को भस्म करें ताकि जल्द से जल्द विश्व को इस बीमारी से मुक्ति मिल सके और सभी कार्य पहले की तरह होना शुरू हो जाए। विश्व में सभी का कल्याण हो। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष सतबीर सिंह राजू, महामंत्री सुनील वैश्य, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंत्री विपिन वैश्य 'दयाल' उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें: बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ, 5 साल तक के बच्चों को दी जाएगी ये विटामिन

Tags:    

Similar News