वायरल ट्रंप का टॉयलेट स्कैंडल, इसकी वजह से तेजी चर्चा में आई इवांका ट्रंप

इवांका और इनके पति जेरेड कुश्नर की सुरक्षा के लिए खुफिया सर्विस जवानों की तैनाती हुई। इन सुरक्षा जवानों को इवांका ने अपने घर का टॉयलेट इस्तेमाल करने से मना कर दिया। जबकि इवांका के घर में 6 टॉयलेट बने हुए हैं।

Update: 2021-01-18 11:46 GMT
वायरल ट्रंप का टॉयलेट स्कैंडल, इसकी वजह से तेजी चर्चा में आई इवांका ट्रंप photos (social media)

अमेरिका : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सत्ता से जाने में केवल दो दिन ही बाकी हैं लेकिन इस बीच कोई न कोई विवाद सामने आ रहा है। आपको बता दें कि अभी एक ताजा विवाद सामने आ रहा है जो इवांका से जुड़ा हुआ है। जिसे टॉयलेट स्कैंडल कहा जा रहा है। इस स्कैंडल में इवांका ने अपनी सुरक्षा में तैनात हुए सीक्रेट सर्विस जवानों को टॉयलेट दिलवाने के लिए टैक्सदाताओं के करोड़ों रुपये खर्च कर दिए।

टॉयलेट का इस्तेमाल करने के लिए किराए पर लिया घर

इवांका और इनके पति जेरेड कुश्नर की सुरक्षा के लिए खुफिया सर्विस जवानों की तैनाती हुई। इन सुरक्षा जवानों को इवांका ने अपने घर का टॉयलेट इस्तेमाल करने से मना कर दिया। जबकि इवांका के घर में 6 टॉयलेट बने हुए हैं। ऐसे में जवान ड्यूटी के दौरान लगभग तीन किलोमीटर का सफर तय करके बराक ओबामा के घर जाते और उनका टॉयलेट इस्तेमाल करते थे। इवांका ने कुछ महीने बाद एक घर किराए पर लिया ताकि यह जवान ड्यूटी के दौरान इतनी दूर न जाए। आपको बता दें कि इस घर का मासिक किराया लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये था। चार साल में केवल टॉयलेट के ऊपर लगभग 74 लाख से भी ज्यादा पैसे खर्च किये गए हैं।

ये भी पढ़ें :कनाडियन लिखना पढ़ना नहीं जानते, क्या सच में है ऐसा ?

अपार्टमेंट से मिला था एक सोने का कमोड

14 जनवरी को वॉशिंगटन पोस्ट में यह खबर सामने आई जिसके बाद विपक्षी पार्टी इवांका के गैरजरूरी खर्च की आलोचना कर रही है। आपको बता दें कि डेमोक्रेट्स का कहना है कि जब इवांका के घर में 6 टॉयलेट थे तो ये गैरजरूरी खर्च करना सही नहीं था। टॉयलेट को लेकर ट्रंप परिवार पहले भी निशाने पर रहा है। साल 2016 में जब ट्रंप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार थे उस वक्त उनके अपार्टमेंट से एक सोने का बना हुआ कमोड मिला था। हालांकि उस समय उस कमोड की कोई पुष्टि नहीं हो सकी।

ये भी पढ़ें : इस देश का मालवाहक विमान काला सागर में डूबा, 13 लोग बचाए गए, दो की मौत

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News