बाप रे बाप! तारों में जा फंसा विमान, उड़ते रहे पायलट और यात्री

जानकारी के अनुसार विमान में एक यात्री और एक पायलट ही सवार था। दुर्घटना के बाद पायलट और यात्री विमान के विंग्स पर जा बैठे। करीब डेढ़ घंटे तक हवा के बीच फंसे रहे। दोनों अपनी जान बचाने के लिए बचाव टीम का इंतजार करने लगे।

Update: 2023-08-09 03:56 GMT

इटली: यहां के लोम्बार्डी प्रांत से एक हैरान कर देने वाले विमान दुर्घटना की खबर सामने आई है। यहां एक छोटा विमान विमान तारों में उलझ कर हवा में लटक गया। लेकिन सब कुछ सही रहा कोई अनहोनी नहीं हुई।

कैसे हुआ हादसा?

दरअसल, एक छोटा विमान इटली के आल्प्स पर्वत के पास से गुजर रहा था, तभी वहां के प्रातो वेलिनटिना स्की रिसॉर्ट के केबल में फंस गया। वहीं इस हादसे में विमान का एक विंग टूट गया। गनीमत रही कि विमान जमीन पर नहीं गिरा।

ये भी पढ़ें— गजब का डांस करती है इस दिग्गज क्रिकेटर की बेटी, वीडियो देख हो जाएंगे फैन

जानकारी के अनुसार विमान में एक यात्री और एक पायलट ही सवार था। दुर्घटना के बाद पायलट और यात्री विमान के विंग्स पर जा बैठे। करीब डेढ़ घंटे तक हवा के बीच फंसे रहे। दोनों अपनी जान बचाने के लिए बचाव टीम का इंतजार करने लगे।

ये भी पढ़ें— मलेशिया की इस करतूत का भारत ऐसे देगा करारा जवाब

विमान के क्रैश की जानकारी मिलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद 62 साल के पायलट और 55 साल के यात्री को बचाया जा सका।

ये भी पढ़ें— कांग्रेस के बयानों से पाकिस्तान को मिलता है बल: राजनाथ सिंह

हैरानी की बात ये रही कि बचाव अभियान के दौरान भी विमान केबल के बीच ही उलझा रहा। हादसे में पायलट को मामूली चोटें आई हैं। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News