अपनी ही बेटी के साथ किया गंदा काम, सौतेले पिता की ये हरकत जान चौंक जाएंगे आप

एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को महज 11 साल की उम्र में किडनैप कर, सालों कैद में रखा और इस दौरान जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Update: 2019-11-20 10:16 GMT
अपनी ही बेटी के साथ किया गंदा काम, सौतेले पिता की ये हरकत जान चौंक जाएंगे आप

अमेरिका: एक बार फिर से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, एक सौतेले पिता ने अपनी बेटी को महज 11 साल की उम्र में किडनैप कर, सालों कैद में रखा और इस दौरान जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। फिर सौतेले पिता ने बेटी को मजबूर किया कि वो उसके 8 बच्चों को जन्म दे। सौतेले पिता की कैद से भागने के 3 साल बाद अब लड़की ने अपनी कहानी को सबके सामने रखने का फैसला लिया है। पीड़ित लड़की का इंटरव्यू एक अमेरिकी टीवी शो में प्रसारित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: ऐसे करें पता आपकी कॉल रिकॉर्ड हो रही है या नहीं, जानिए कैसे करें बचाव

इस लिए किया ऐसा-

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सौतेले पिता ने पीड़िता की मां को तकलीफ देने की मंशा से ये सब किया। सौतेले पिता ने साल 1997 में लड़की को किड़नैप किया था। लड़की अमेरिका के ओकलाहोमा में रहती थी, जहां से उसे किडनैप कर मेक्सिको ले जाया गया था।

सौतेले पिता ने मेक्सिको में पीड़िता के साथ जबरन शादी कर ली और फिर उसके बाद उसके साथ संबंध बनाए और अपने 8 बच्चों को पैदा करने के लिए उसे मजबूर किया। इस दौरान लड़की को टेंट में ही रखा गया, जिससे उस पर अधिकारियों की नजर न पड़ सके।

यह भी पढ़ें: एनआरसी पर अमित शाह ने ऐसा क्या कहा? सीएम ममता बनर्जी ने कर दिया पलटवार

फिर एक दिन लड़की अपने पिता की कैद से भाग गई। साल 2016 में वो भागकर अमेरिकी एम्बैसी पहुंच गई। भागने के दौरान कुछ अजनबियों ने भी उसकी मदद की। मामले में कोर्ट ने इसी साल आरोपी पिता को दोषी करार दिया है। हालांकि, रेप के मामले में अभी कोर्ट का फैसला आना बाकी है।

बता दें कि, एक ऐसा ही मामला ऑस्ट्रिया से भी सामने आया था, जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी ही बेटी को लंबे समय तक कैद में रखा था और उसके साथ संबंध बनाए। उन 24 सालों में लड़की ने 7 बच्चों को भी जन्म दिया।

यह भी पढ़ें: नजर हटी-दुर्घटना घटी: पेट्रोल-डीजल ऐसे आपकी आंखों के सामने होता है चोरी

Tags:    

Similar News