मिसाल बनी महिला: अमेरिकी नौसेना में हुई पायलट, ऐसा करके रचा इतिहास

अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से श्वेत और अश्वेत को लेकर काफी बहस हो रही है। इन सब के बीच अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर इतिहास रच दिया है।

Update: 2020-07-12 10:33 GMT

वॉशिंगटन: अमेरिका में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस हिरासत में मौत के बाद से श्वेत और अश्वेत को लेकर काफी बहस हो रही है। इन सब के बीच अफ्रीकी मूल की लेफ्टिनेंट मेडलिन स्‍वीगल ने अमेरिकी नौसेना में शामिल होकर इतिहास रच दिया है। बता दें कि अमेरिकी नौसेना की पहली अश्‍वेत महिला पायलट हैं।

यह भी पढ़ें: अशोक गहलोत के सख्त निर्देश: सभी विधायकों को किया तलब, कहा घबराए नहीं

स्वीगल ने पूरा किया नौसैन्य फ्लाइट स्कूल

अमेरिकी नौसेना ने एक ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि लेफ्टिनेंट जे. जी. मेडलिन स्वीगल ने नौसैन्य फ्लाइट स्कूल पूरा कर लिया है और इस महीने के अंत में उन्हें फ्लाइट अधिकारी का बैज दिया जाएगा, जिसे विंग्स ऑफ गोल्ड के नाम से भी जाना जाता है। इसी के साथ नौसेना वायु प्रशिक्षण कमान ने जानकारी दी कि स्वीगल नौसेना की पहली ज्ञात अश्वेत महिला टैकएयर पायलट हैं।

यह भी पढ़ें: बच्चों का यौन शोषण: मठ संचालक करता था गंदी हरकत, शिष्य के साथ भेजा गया जेल

यूएस नवल एकेडमी से किया है ग्रेजुएशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबकि, मेडलिन स्‍वीगल वर्जीनिया की रहने वाली है और उन्होंने साल 2017 में यूएस नवल एकेडमी से ग्रेजुएशन किया है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि स्‍वीगल टेक्सास के किंग्सविले में रेडहॉक्स ऑफ ट्रेनिंग स्कवाड्रन 21 की जिम्मेदारी संभालेंगी।

यह भी पढ़ें: प्रियंका गांधी ने लिखी मुख्यमंत्री को चिट्ठी, अधिकारी के मौत की हो पारदर्शी जांच

अश्‍वेत नागरिक की मौत के बाद हुआ था हिंसक प्रदर्शन

मेडलिन स्वीगल का अमेरिकी नौसेना पायलट बनना इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि अश्‍वेत नागरिक जार्ज फ्लॉइड की मौत के बाद बीते काफी समय से अमेरिका के कई राज्यों में प्रदर्शनकारियों ने जमकर हिंसक प्रदर्शन किया था। साथ ही इस घटना के बाद अश्वेत लोगों के अधिकारों को लेकर बहस तेज हो गई थी।

यह भी पढ़ें: विकास दुबे: प्रियंका गांधी की मांग के उलट, योगी सरकार ने किया काम

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News