बलूचिस्तान के अंदर पाकिस्तान बहा रहा खून की नदियां, मरने तक रखा जा रहा जेल में

पाकिस्तान की सरकार ने बलूचों को मिटाने के लिए कई बार सेना के जरिए ऑपरेशन चलाए, जिनमें सैकड़ों बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया गया। अनगिनत लोगों को जेलों में कैद कर दिया गया। कई लोगों के बारें में तो आजतक कुछ भी पता ही नहीं चल पाया है।

Update: 2020-10-20 11:07 GMT
पाकिस्तान की सरकार अपराधियों से मिली हुई है। वो जानबूझकर लोगों को मारने का काम कर रही है। महिलाओं, मानवाधिकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों, आजादी की बात करने वालों के साथ कभी भी कोई भी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की कुर्सी पर एक बार फिर से खतरा मंडराने लगा है। बलूचिस्तान के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

इसी कड़ी में बलूच नेशनल पार्टी के अध्यक्ष अख्तर मिंगल ने पाकिस्तान की सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए एक बार फिर से बलूचिस्तान की आजादी को लेकर चल रहे आन्दोलन को और तेज करने का काम किया है।

अख्तर मिंगल ने कहा कि बलूचिस्तान 1947 से पहले तक आजाद था। इस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से अपना कब्जा कर रखा है और बलूच लोग लगातार अपनी आजादी के लिए लड़ाई कर रहे हैं।

बम धमाके की फोटो(सोशल मीडिया)

यह भी पढ़ें…कोरोना के खिलाफ जंग में हथियार बनेगा ‘गंगाजल’, बीएचयू के वैज्ञानिकों की बड़ी तैयारी

बलूचिस्तान के सीएम भी रह चुके हैं अख्तर

बता दें कि अख्तर बलूचिस्तान के सीएम भी रह चुके हैं और उनकी गिनती बड़े नेताओं में होती है। 2013 में जब वो पाकिस्तान की संसद के लिए चुने थे तब उन्होंने पाकिस्तान के नाम पर शपथ लेने की बजाए बलूचिस्तान के नाम पर शपथ ग्रहण किया था।

उन्होंने आगे कहा कि बलूचों को मिटाने के लिए पाकिस्तान की सरकार ने कई बार सेना के जरिए कई ऑपरेशन चलाए जिनमें सैकड़ों बेगुनाहों को मौत के घाट उतार दिया गया।

अनगिनत लोगों को जेलों में कैद कर दिया गया। कई लोगों के बारें में तो आजतक कुछ भी पता ही नहीं चल पाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान की सरकार अपराधियों से मिली हुई है।

यह भी पढ़ें…भारत-चीन के बीच समझौता! LAC पर सैनिकों की तैनाती पर रोक, सुधरेंगे हालात

लाश की फोटो(सोशल मीडिया)

महिलाओं, मानवाधिकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले लोगों को मारा जा रहा

वो जानबूझकर लोगों को मारने का काम कर रही है। महिलाओं, मानवाधिकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों, आजादी की बात करने वालों के साथ कभी भी कोई भी वारदात को अंजाम दिया जा सकता है।

उन्होंने इमरान सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि अगर बलूचों के साथ हो रहे अत्याचार के पीछे वो नहीं है तो फिर और कौन है। बेगुनाह बलूचों को डिटेंशन सेंटर में तमाम तरह की यातनाएं दी जा रही हैं। उन्हें तब तक इन सेंटर में रखा जाता है जब तक कि उनकी मौत न हो जाये।

उन्होंने दुख जताते हुए आगे कहा कि न जाने कितने बलूच अब तक पाकिस्तान की इसी कारगुजारी का शिकार हो चुके हैं। इसके बाद भी आजाद बलूच की मांग कम नहीं हुई, जिसके लिए उन्हें वो उन तमाम लोगों को दिल से सलाम करते हैं।

पाकिस्तान सरकार और सेना के खिलाफ आवाज उठाने वाले बलूच नेता ने ये भी कहा कि सरकार बार-बार इस बात का खंडन करती है कि बलूचों के लापता होने के पीछे वो नहीं है। ये ठीक बात नहीं है।

यह भी पढ़ें…भारत ने नेपाल की अक्ल लगाई ठिकाने, गलती करने के बाद अब पछतावे का कर रहा दिखावा

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News