इतना बड़ा पक्षी: हवा में उड़ा ले गया शार्क, खुला रह गया सभी का मुंह

शार्क को समुद्र में देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती हैं, पसीन छुटने लगते हैं, सोचिये वहीं शार्क अगर समुद्र की जगह आकाश में हो तो क्या होगा। डर से ना जाने क्या क्या गिला कर जाएंगे।

Update: 2020-07-03 12:42 GMT

नई दिल्ली शार्क को समुद्र में देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती हैं, पसीन छुटने लगते हैं, सोचिये वहीं शार्क अगर समुद्र की जगह आकाश में हो तो क्या होगा। डर से ना जाने क्या क्या गिला कर जाएंगे। हुआ यूं कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शार्क हवा में उड़ रही है। कहने का मतलब की शार्क को एक पक्षी अपने पंजों में दबाकर उड़ रहा है। समुद्र के किनारे पर मौजूद लोगों के जब ये नजारा देखा तो उनके होश उड़ गए। वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

यह पढ़ें...Weather Alert: अचानक बदला मौसम, लोगों को मिली बड़ी राहत



पक्षी के पंजे में सार्क

इस वीडियो में एक बड़ा सा पक्षी अपने पंजे में शार्क लेकर उड़ा जा रहा है। ये वीडियो किसी बीच का है। जो अमेरिका के मायर्टल बीच का बताया जा रहा है। जिस वक्त पक्षी अपने पंजों में शार्क को लेकर हवा में उड़ रहा है और नीचे से लोग उसे देख रहे हैं। इस वीडियो को ट्रैकिंग शार्क्स (Tracking Sharks) नाम के ट्वीट यूजर ने शेयर किया है।

लोगों का उड़ा होश

ये वीडियो लोगों के होश उड़ाने के लिए काफी है वीडियो में देखा जा सकता है कि शिकारी पक्षी अपने पंजों से लटकती मछली के साथ समुद्र तट पर उड़ रहा है। वीडियो में देखा सकते हैं मछली पक्षी के चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही है। लेकिन पक्षी की मजबूत पकड़ के कारण वह छूटने में नाकाम रही। इस दृश्य को देखकर लोगों हैरान रह गए।

यह पढ़ें...अभी-अभी दर्दनाक हादसा: 19 श्रद्धालुओं की गई जान, शोक में डूबा देश



लोग दे रहे ऐसा रिएक्शन-जानें पक्षी का नाम

ट्रैकिंग शार्क्स ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'किसी को भी पता है कि यह किस प्रकार का पक्षी है और क्या यह शार्क पकड़ी है।' इस वायरल वीडियो में देख सकते हैं मछली पक्षी के चंगुल से निकलने की कोशिश कर रही है।



30 जून को शेयर किए गए इस वीडियो पर 61 मिलियन व्यूज आ चुके हैं।वहीं, अब तक 21 हजार से ज्यादा लाइक्स और 7 हजार से ज्यादा रि-ट्वीट्स हो चुके हैं। हजार से ज्यादा लोग ट्विटर पर रिएक्शन्स दे चुके हैं।



एक यूजर ने लिखा, ' ये एक लेडीफिश है!' एक यूजर ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा, आम सहमति से ऐसा लगता है कि यह एक ओस्प्रे है - एक बड़ा रैप्टर जो मछली को मछली को खाता है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News