कार लेकर शहर में घूमता रहा सिरफिरा, अलग-अलग स्थानों पर 7 लोगों को मारी गोली

दुकान से निकलने के बाद शख्स आईएचओपी रेस्त्रां पहुंचा और एक महिला के सिर में गोली मार दी। रेस्त्रां से निकलने के बाद शख्स को पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया जिसके बाद वह मुठभेड़ में मारा गया।

Update: 2021-01-11 06:11 GMT
हत्या करने वाले युवक की पहचान 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल के तौर पर हुई है। महिला को गोली मारने के बाद नाइटेंगल ने बंदूक के दम पर एक शख्स से उसकी कार छीन ली।

शिकागो : अमेरिका का शिकागो शहर आज गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। यहां एक सिरफिरे ने आज सात लोगों को गोली मार दी। जिसमें से तीन लोगों की मौत हो चुकी है। बाकी 4 लोग इस वक्त अस्पताल में जिन्दगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं।

हैरान कर देने वाली बात ये कि उसने एक ही दिन में अलग-अलग स्थानों पर जाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। वह फायरिंग करते हुए एक जगह से दूसरे जगह जा पहुंचा। रास्ते में एक युवक से बंदूक की नोक पर उसकी कार छीन ली। फिर कार लेकर चल पड़ा।

सड़क से लेकर रेस्तरां और दुकान, जहां कही भी उसकी नजर पड़ी। उसने गोलियां चला दी। पूरी सड़क खून से लाल हो उठी। बाद में पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया। इस घटना से वहां के लोग अभी भी डरे हुए हैं।

डेडबॉडी (सांकेतिक फोटो: सोशल मीडिया)

कोरोना का कहर: जापान में मिला वायरस का नया स्ट्रेन, मचा हड़कंप

क्या है ये पूरा मामला

शिकागो में लोगों की हत्या करने वाले युवक की पहचान 32 वर्षीय जैसन नाइटेंगल के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि जैसन ने सबसे पहले शिकागो विश्वविद्यालय के 30 वर्षीय एक छात्र को सिर में गोली मारी फिर एक अपार्टमेंट में जाकर वहां तैनात 46 वर्षीय गार्ड को गोली मार दी।

यह शख्स यहीं नहीं रुका इसके बाद इसने एक महिला को भी गोली मार दी। 77 वर्षीय इस महिला की हालत गंभीर है।

महिला को गोली मारने के बाद नाइटेंगल ने बंदूक के दम पर एक शख्स से उसकी कार छीन ली और एक दुकान में घुस गया। यहां उसने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं जिससे एक 20 साल के व्यक्ति की मौत हो गई और 81 वर्षीय एक महिला घायल हो गई।

इसके बाद नाइटेंगल ने दुकान के बाहर कार में बैठी एक 15 साल की लड़की पर भी गोली चला दी। यह लड़की अपनी मां के साथ जा रही थी।

वैक्सीन से रहस्यमय बीमारी! टीकाकरण के 16 दिन बाद मौत, Pfizer पर उठे सवाल

क्राइम सीन ( फोटो: सोशल मीडिया)

स्टोर में घुसकर लोगों को डराया

गोली लगने से इस लड़की की मां की हालत भी गंभीर है। गोली चलाने के बाद नाइटेंगल वापस स्टोर में घुसा और बंदूक के दम पर स्टोर लूटने की बात कही और लोगों को डराने लगा।

यहां घटना की जांच कर रही पुलिस पर भी उसने गोलियां चलाईं। हालांकि इस बार कोई घायल नहीं हुआ। दुकान से निकलने के बाद शख्स आईएचओपी रेस्त्रां पहुंचा और एक महिला के सिर में गोली मार दी। रेस्त्रां से निकलने के बाद शख्स को पुलिस ने पार्किंग क्षेत्र में घेर लिया जिसके बाद वह मुठभेड़ में मारा गया।

बाद में पुलिस ने एनकाउंटर में उसे ढेर कर दिया। उसने लोगों की हत्या किन कारणों से की थी। ये अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

साधारण पर्वतारोही सर एडमंड हिलेरी के असाधारण कारनामे, जानें इनके बारे में सबकुछ

Tags:    

Similar News