सिर्फ 22 रूपए में लड़कियां! देह व्यापार की ये भयावह दास्तां जान रो देंगे आप

दक्षिणी अफ्रीका के हालात कुछ इस ​कदर खराब हो गए हैं कि यहां खाने के सामान जुटाने के लिए टीनेजर लड़कियां महज 22 रुपये तक में देह व्यापार कर रही हैं। वहीं इसके लिए कुछ लड़कियों को 70-80 रुपये भी मिल रहे हैं।

Update: 2020-02-03 07:41 GMT

नई दिल्ली: दुनिया में सैकड़ों देश हैं। इन्हीं देशों में कई ऐसे भी देश हैं जहां के हालात जानकर हैरानी होती है। कुछ ऐसे ही है दक्षिणी अफ्रीका, यहां साढ़े चार करोड़ की आबादी भूख की समस्या झेल रही है। इसके पीछे की वजह सूखा, बाढ़ और आर्थिक स्थिति हैं। तो आइए हम आपको यहां की स्थिति के बारे में बताते हैं...

लड़कियां महज 22 रुपये तक में देह व्यापार कर रही हैं

दक्षिणी अफ्रीका के हालात कुछ इस ​कदर खराब हो गए हैं कि यहां खाने के सामान जुटाने के लिए टीनेजर लड़कियां महज 22 रुपये तक में देह व्यापार कर रही हैं। वहीं इसके लिए कुछ लड़कियों को 70-80 रुपये भी मिल रहे हैं।

ये भी पढ़ें—बहुत भयानक हादसा: सवारियों के खून से सन गई सड़क, 10 की मौत-7 घायल

बता दें कि ये हालात दक्षिणी अफ्रीका के कई इलाकों के हैं जो खाने के संकट का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, मानवीय आधार पर लोगों को सहायता पहुंचाने वाली अंतरराष्ट्रीय संस्था वर्ल्ड विजन ने कहा है कि भूख से जान बचाने के लिए अंगोला में महज 12 साल तक की लड़की करीब 30 रुपये में देह व्यापार कर रही हैं। वहीं, संकट की वजह से बाल विवाह का खतरा भी बढ़ गया है।

अनाजों के दाम दोगुने हो गए हैं

अंगोला में वर्ल्ड विजन के इमरजेंसीज डायरेक्टर रॉबर्ट बुल्टन ने कहा कि बीते एक साल में अंगोला में कई अनाजों के दाम दोगुने हो गए हैं जिससे लोगों को उन्हें खरीदने में मुश्किल हो रही है। अगली फसल जून से पहले नहीं होगी, इसलिए अभी हालात और खराब हो सकते हैं। मलावी और मोजाम्बिक में भी लड़कियों और महिलाओं को जबरन या फिर मजबूरी में देह व्यापार करना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें—ग्राहकों को तगड़ा झटका: इस कंपनी ने बंद की फ्री सर्विस, अब देना होगा चार्ज

बता दें कि अफ्रीका के कुछ हिस्सों में 1981 के बाद अब तक की सबसे कम बारिश हुई है। यूनाइटेड नेशन्स का मानना है कि इसके पीछे क्लाइमेट चेंज भी वजह है। जाम्बिया, मडागासकर, नामिबिया, लेसोथो और इस्वातिनी जैसे अफ्रीकी देश भी इससे प्रभावित हुए हैं।

Tags:    

Similar News