इवांका ट्रंप ने ट्विटर पर भारत के लिए कही ऐसी बात,जमकर हुई ट्रोल

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी साथ आए थे। 25 फरवरी को यहां से वापस अमेरिका जाने के बाद इवांका ने भारत की तारीफ में पोस्ट कीं जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

Update: 2020-02-28 11:08 GMT

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा के दौरान उनकी बेटी इवांका ट्रंप और दामाद जेरेड कुशनर भी साथ आए थे। 25 फरवरी को यहां से वापस अमेरिका जाने के बाद इवांका ने भारत की तारीफ में पोस्ट कीं जिसके बाद लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।

इवांका ने ट्वीट कर भारत का धन्यवाद किया था। उन्होंने लिखा, 'गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद। हमने आपके खूबसूरत देश का दौरा किया और अमेरिका और भारत की ताकत, भावना और एकता का जश्न मनाया!'

इवांका ने लिखा, 'हमने भारत के पूरे दौरे में मानव रचनात्मकता की उपलब्धियों के स्मारक और मानव ह्रदय की अपार क्षमता के सबूत देखे।' इवांका प्रधानमंत्री मोदी के एक ट्वीट का जवाब दे रही थीं।

ट्रंप को है दिल्ली हिंसा की जानकारी! जानें, बवाल से अमेरिकी राष्ट्रपति का कनेक्शन

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कही ऐसी बात

इससे पहले मोदी ने लिखा था, 'भारत जेरेड और आप (इवांका) की मेजबानी करके खुश है। भारत के प्रति आपकी पसंद स्पष्ट तौर पर दिखती है। महिलाओं को सशक्त बनाने के आपके प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं। उम्मीद है आप दोनों जल्दी ही फिर भारत आएंगे ।'

इवांका को उनके ट्वीट के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। लोग भारत दौरे में अमेरिकी जनता के टैक्स के पैसों का दुरुपयोग और दिल्ली की हिंसा को नजरअंदाज करने को लेकर उन्हें घेर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा, 'अमेरिका के लोगों ने इन दोनों को नहीं चुना है और न ही ये इस योग्य हैं। इन्हें जो भी मिला है वो बस नेपोटिज्म की वजह से मिला है।'

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'राजकुमारी, भारत की राजधानी में हिंसा हुई पर मुझे यकीन है कि आपने वहां बस खूबसूरत जगहें ही देखी होंगी।'

ट्रंप के सिग्नेचर का राज! जानें क्यों कैपिटल लेटर में लिखते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति

Tags:    

Similar News