तानाशाह के अवैध संबंधों और बच्चों की नहीं कोई गिनती, थी महिलाओं की ऐसी कद्र

निष्ठुर शासक जोसेफ स्तालिन की पहली पत्नी एक्तेरिना स्वेनिद्जे थी। जोकि बहुत ही शर्मीली और साधारण परिवार से थी। उसे केटो भी कहा जाता था। एक्तेरिना का परिचय उसके भाई अलेक्जेंडर ने कराया था।

Update: 2021-03-05 14:30 GMT
रुसी तानाशाह जोसेफ स्टालिन

नई दिल्ली। जोसेफ विस्सारवियानोविच स्तालिन जिसे सोवियत संघ का सबसे ज्यादा निष्ठुर शासक माना जाता है उसने 31 वर्षों तक अपनी तानाशाही का रौब दिखाते हुए जनता पर अपना शासन चलाया है। सन् 1922 से 1953 के दौरान बड़े पैमाने पर जोसेफ ने अपने विद्रोहियों को मौत के मुंह में ढकेला था। उन्हें यातनाएं दी थी। अपना हुकूम देते हुए हजारों लोगों को साइबेरिया की जेलों में डाला। आज (5 मार्च 2021) रुसी तानाशाह जोसेफ स्तालिन की 68वीं पुण्य (मुक्ति) तिथि है। एक रिपोर्ट के अनुसार, तानाशाह ने अपने राज में करीब डेढ़ करोड़ लोगों को मौत दी। वहीं द्वितीय विश्वयुद्ध में 90 लाख रुसी सैनिकों की बलि चढ़ाई थी।

लेकिन जो शासक इतना कठोर-निर्दयी था, वो स्तालिन महिलाओं के मामले में बहुत ही कमजोर था। उसकी सबसे बड़ी कमजोरी अगर कोई थी तो औरतें थी। और तो और उसकी प्रेमिकाओं की सूची इतनी लंबी थी, क्या ही कहना। पर इनसे भी वफा और ईमानदारी के मामले में जोसेफ धोखेबाज किस्म का इंसान था।

ये भी पढ़ें...महिलाओं की स्थिति पर स्टडी: 78% ने पब्‍लि‍क प्‍लेस पर झेली हिंसा, 38% सह गईं

खोदी गई कब्र में ही छलांग दी

निष्ठुर शासक जोसेफ स्तालिन की पहली पत्नी एक्तेरिना स्वेनिद्जे थी। जोकि बहुत ही शर्मीली और साधारण परिवार से थी। उसे केटो भी कहा जाता था। एक्तेरिना का परिचय उसके भाई अलेक्जेंडर ने कराया था। उस समय दोनों एक धार्मिक स्कूल में साथ पढ़ते थे। जब स्टालिन 24 साल का ही था।

फोटो-सोशल मीडिया

और फिर समय जैसे-जैसे बीता बस कुछ ही दिन में स्तालिन मुलाकात के बाद उसके प्यार में पागल दिवाना हो गया। अब तो उसने ठान लिया था कि शादी करेगा तो केटो से ही। पर केटो जार्जियाई मूल की गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाली बहुत ही साधारण 16 साल की लड़की थी।

केटो की मृत्यु

इसके बाद सन् 1906 में उनकी शादी हुई। शादी वाले साल ही केटो ने एक बेटे को जन्म दिया। उसका नाम याकोव रखा गया। पर इसके एक साल बाद ही केटो की मृत्यु हो गई। बताया जाता है कि उसकी मौत टीबी से हुई थी।

केटो की मौत से स्तालिन सदमे में आ गया था। जब केटो का अंतिम संस्कार हो रहा था, तो स्तालिन विछोह को सहन नहीं कर पा रहा था। तभी उसने खोदी गई कब्र में ही छलांग दी।

लेकिन इसके बाद के कुछ सालों में स्तालिन ने अपनी पहली बीवी के भाई ना केवल जेल में डाला बल्कि यातनाएं भी दिलवाईं। जिसके बीच कस्टडी में उसकी मौत हो गई। अब क्रांतिकारी बन चुके जोसेफ स्तालिन को पांच बार साइबेरिया के लिए निर्वासित किया गया। इस निर्वासन के दौरान दो बार उसका अफेयर उन महिलाओं से हुआ, जिनके मकान में वो किराए से रहने गया। जिनमें से एक मारिया कुजाकोव थी।

फोटो-सोशल मीडिया

दरअसल सन् 1911 में एक युवा विधवा ने स्तालिन को किराएदार के तौर पर मकान दिया। उस विधवा के बच्चे भी थे। लेकिन इसके बाद दोनों में अफेयर शुरू हो गया। जिसके बाद वो गर्भवती हो गई। फिर 1912 में स्तालिन का निर्वासन खत्म हो रहा था।

ये भी पढ़ें...इटावा: सैफई पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, 2022 का किया आव्हान

14 साल की खूबसूरत और खुशमिजाज लड़की

वो क्रांतिकारी गतिविधियां जारी रखने के लिए साइबेरिया से बहुत दूर चला गया। इसके बाद तो अब ये भी गवारा नहीं किया उसे कि उस युवा महिला से होने वाले अपने बच्चे को देखा हो उसने।

युवा विधवा के बाद स्तालिन की जिंदगी में जो महिला आई उसका नाम लीडा पेरेप्रिगिना था। अब स्तालिन 37 साल का हो चुका था। और उम्र में बहुत छोटी 14 साल की खूबसूरत और खुशमिजाज लड़की थी। लेकिन 1914 से 1916 तक स्तालिन और उसका जबरदस्त अफेयर चला।इस अफेयर से उसको दो संतानें हुईं। जिसको भी वो छोड़कर चला गया।

ये हाल था दूसरी शादी का

अब हुई स्तालिन की दूसरी शादी। जोकि करीब 12 साल तक टिकी रही। दूसरी पत्नी नादेज्दा की मां के साथ स्तालिन का काफी समय बाकू में गुजरा था। ये भी बताया जाता है कि नादेज्दा को उसने समुद्र में डूबने बचाया था।

इस दूसरी शादी और जीवन में कई महिलाओं के आने के बाद स्तालिन ने उम्र में बहुत छोटी एक्तेरिना नादेज्दा से शादी की। लेकिन नाजेज्दा ने फिर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से स्तालिन ने कई महिलाओं से शादी की, जिनकों किस्से बहुत चर्चित है।

वैसे स्तालिन के बारे में कहा जाता है कि उसको हमेशा किसी ना किसी महिला के साथ देखा जाना एक सामान्य बात थी। और तो और रूसी क्रांति के दौरान उसके संबंध उन महिलाओं के साथ भी थे, जो उसके सहयोगियों की बीवियां थीं। तानाशाही चलाने हुए आखिर 74 साल की उम्र में स्तालिन इस दुनिया से हमेशा के लिए विदा हो गया।

ये भी पढ़ें...भगवान राम ही पुष्पक विमान से आए थे, अब हर नागरिक आ-जा सकता है- योगी

रिपोर्ट-विदुषी मिश्रा

Tags:    

Similar News