मछली पकड़ने गए मछुआरे को मिला एलियन, उड़ गए होश, देखें तस्वीरें

समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरे के हाथ कुछ ऐसा लगा कि वह देखकर हैरान रह गया। जो उसने समुद्र में कांटा फेंका था और उसका कांटा जोर-जोर से हिलने लगा। मछुआरे को लगा कि उसके पकड़ में कोई बड़ी मछली आ गई है।

Update: 2020-02-06 12:30 GMT

नई दिल्ली: समुद्र में मछली पकड़ने गए मछुआरे के हाथ कुछ ऐसा लगा कि वह देखकर हैरान रह गया। जो उसने समद्र में कांटा फेंका था और उसका कांटा जोर-जोर से हिलने लगा। मछुआरे को लगा कि उसके पकड़ में कोई बड़ी मछली आ गई है और उसने तार को खींचा, लेकिन कांटा बाहर आया तो उसके होश उड़ गए। उसने अभी तक ऐसा अजीब जीव नहीं देखा था।

इस जीव का किसी शख्स ने वीडियो बना लिया है। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि यह जीव कहां और किसने निकाला है।

सोशल मीडिया पर इस जीव का वीडियो को लाखों लोग देख रहे हैं। एलियन जैसे दिखने वाला यह जीव को शुरुआत में ऑक्टोपस जैसा दिखता है, लेकिन इसकी ऑक्टोपस जैसे सूंड़ नहीं थे।

यह भी पढ़ें...बैन हैं ये भारतीय चीजें: इसे खाया तो पहुंचेंगे जेल, समोसे से है नफरत

इस एलियन जैसे जीव के तीन पैर हैं। यह अपने मुंह को फैलाता भी और इसकी दो बड़ी बड़ी आंखें हैं जो बॉलीवुड फिल्म में दिखाए गए एलियन जादू की तरह नजर आती हैं। साथ ही इसके सूंड पर कई छोटे-छोटे टेंटिकल्स हैं और साथ ही इसके गिल्स भी हैं।

यह भी पढ़ें...हिंदू नेता की मौत का खुलासा: पत्नी और बॉयफ्रेंड ने बनाया था ये मास्टर प्लान

मछुआरे के साथ-साथ जिसने भी इसे देखा उसे लगा यह सी-स्किव्ड है। यह भी कहा जा रहा था कि यह सी-स्किवरल है, लेकिन किसी को इस जीव का सही नाम नहीं पता था। हालांकि जब इस जीव को ओशन कंजरवेशन ट्रस्ट के वैज्ञानिकों को दिखाया गया तो पता चला कि यह इलास्मोब्रांच प्रजाति के जीवों से मिलता जुलता है।

यह भी पढ़ें...अभी-अभी हुआ बड़ा हादसा: दहला यूपी, बिछ गयी लाशें ही लाशें

इलास्मोब्रांच जीवों में कुछ शार्क, रे और स्केट्स आते हैं। इन मछलियों में हड्डियां कम और कार्टिलेज अधिक पाए जाते हैं। जानकारों के मुताबिक अभी तक ऐसा कोई जीव नहीं देखा गया है। ये हो सकता है कि क्लियरनोस स्केट्स से मिलता-जुलता जीव हो।

ओशन कंजरवेशन ट्रस्ट के मरीन एक्सपर्ट का कहना है कि इसके दो छोटे फिन्स हैं। दो पंख हैं। एक लंबी सूड़ है। साथ ही तीन पैर होते हैं। जब यह खुद को खतरे में महसूस करता है तो एलियन की तरह गोल हो जाता है।

Tags:    

Similar News