गायब राष्ट्रपति की गर्लफ्रेंड: बच्चों को जन्म देकर हुईं लापता, रहस्य से हिल गई दुनिया

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की गर्लफ्रेंड मास्को में दो बच्चों को जन्म देने के बाद से लापता हैं। उन्हें लेकर अब तक रहस्य बना हुआ है। बताया जाता है कि ये पुतिन के ही बच्चे हैं।

Update: 2020-10-08 10:33 GMT
गायब राष्ट्रपति की गर्लफ्रेंड: बच्चों को जन्म देकर हुईं लापता, रहस्य से हिल गई दुनिया

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परिवार के लोगों के बारे में बहुत ही कम जानकारी मीडिया को उपलब्ध है। उनकी जिंदगी काफी सीक्रेट रखी जाती है। इसलिए उनकी बहुत कम तस्वीरें या खबर ही मीडिया के सामने आती हैं। राष्ट्रपति ने हमेशा से अपने बच्चों को चकाचौंध से दूर रखा है। जैसे उनकी पर्सनल जिंदगी काफी सीक्रेट है, वैसे ही उनकी गर्लफ्रेंड भी एक रहस्य बन कर रह गई हैं। रूस की पूर्व जिमनास्ट और पुतिन की प्रेमिका अलीना कबाइवा को आखिरी बार साल 2018 में देखा गया था। तब लेकर अब तक उनको लेकर रहस्य गहराता जा रहा है।

2019 में दो बच्चों को दिया जन्म

बताया जा रहा है कि जब उन्हें आखिरी बार देखा गया था तो वो दो महीने की प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने पिछले साल ही अप्रैल महीने में राजधानी मास्को के एक हॉस्पिटल में दो बच्चों को जन्म दिया था, उसके बाद से ही वो लापता हैं। कहा जाता है कि ये बच्चे पुतिन के ही हैं। अपने बच्चों को जन्म देने के बाद से ही अलीना कभी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आईं। उन्हें लेकर अब तक काफी रहस्य बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: भयानक तूफान का अलर्ट: तेजी से बढ़ रहा हमारी तरफ, राष्ट्रपति ने की ये बड़ी अपील

खेल से रिटायर होने के बाद ज्वाइन की पॉलिटिक्स

बता दें कि अलीना कबाइवा एक फेमस और सफल जिमनास्ट रह चुकी हैं। उन्होंने दो बार ओलंपिक में गोल्ड मेडल, 14 वर्ल्ड चैंपियनशिप और 25 बार यूरोपीय चैंपियनशिप के खिताब अपने नाम किए हैं। वहीं खेल जगत से रिटायरमेंट के बाद अलीना ने पॉलिटिक्स ज्वाइन कर ली और पुतिन की यूनाइटेड रसिया पार्टी से सांसद बनीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक बार अलीना ने एक पत्रिका के लिए अर्द्ध नग्‍न तस्‍वीर खिंचवाई थी और वह एक फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। इसके अलावा अलीना ने नेशनल मीडिया ग्रुप के बॉस के रूप में काम किया था।

यह भी पढ़ें: बलात्कार पे बलात्कार: फिर खौफनाक कांड से हिला यूपी, छात्रा को बनाया शिकार

गायब हुईं राष्ट्रपति पुतिन की गर्लफ्रेंड (फोटो- सोशल मीडिया)

2008 में पहली बार प्रेम संबंध की उड़ी थी अफवाह

बता दें कि साल 2008 में पहली बार पुतिन और अलीना के बीच प्रेम संबंध होने की अफवाह उड़ी थी। इससे पहले अलीना का नाम रूसी नेता डेविड मुसेलिआनी से जुड़ा था। हालांकि एक साल बाद ही दोनों अलग हो गए थे। वहीं पुतिन और अलीना की बात करें तो पहली बार रूस के एक अखबार ने यह खुलासा किया था कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है, लेकिन इस खबर को खारिज कर दिया गया और अखबार को बंद कर दिया गया। इसके बाद साल 2015 में ऐसी खबरें आईं कि अलीना ने एक बच्चे को जन्म दिया है, जो पुतिन का है। फिर इस खबर का भी खंडन कर दिया गया था।

यह भी पढ़ें: मुकेश अंबानी को लेकर आई ये बड़ी खबर, भारतीय उद्योग जगत में मच गई हलचल

पुतिन अपनी बेटियों को रखते हैं मीडिया से दूर (फोटो- सोशल मीडिया)

बच्चों के जन्म के बाद से लापता हैं अलीना

इसके बाद साल 2019 में खबर आई कि अलीना ने मास्‍को के एक अस्‍पताल में दो बच्‍चों को जन्‍म दिया है। लेकिन बाद में इस खबर को पब्लिश करने वाले अखबार ने पूरी खबर को डिलीट कर दिया और इंटरनेट से उड़ा दिया। इससे पहले पुतिन ने साल 1983 में ल्‍यूडमिला शक्‍रेबनेवा से शादी की थी। उनकी मारिया पुतिना है और येकतेरिना पुतिना नाम की दो बेटियां हैं। पुतिन और ल्‍यूडमिला के बीच तलाक की खबर आई, जिसकी साल 2013 में पुष्टि हो गई। बताया जाता है कि वो अपने परिवार की पहचान मीडिया के सामने नहीं लाना चाहते हैं और उनकी सुरक्षा के लिए वो सनक की हद तक अलर्ट रहते हैं।

यह भी पढ़ें: युद्ध ने मचाई तबाही: बम धमाकों में बर्बाद पूरा का पूरा शहर, ईरान ने दी चेतावनी

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News