एक डर की वजह से पिछले सात साल से जापान की राजकुमारी नहीं कर पा रहीं शादी

अगर हम बात करें उनके प्रेमी की तो उनका नाम कई कोमुरो है। वह समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। कोमुरे स्कीईंग भी करते हैं और उन्हें वायलिन बजाना, खाना बनाना बेहद पसंद है।

Update: 2020-11-17 09:15 GMT
कोमुरो से शादी टालने के बाद राजकुमारी माको ने कहा कि इस समय भविष्य की योजना के बारे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

नई दिल्ली: जापान की राजकुमारी माको आजकल एक अजीब से उलझन में फंसी हुई हैं। वे करीब 7 साल से अपने प्रेमी से शादी का इंतजार कर रही हैं लेकिन एक डर है जो उनके रास्ते के आगे रुकावट पैदा कर रहा है।

जिसकी वजह से वे चाहकर भी अपने प्रेमी से शादी नहीं कर पा रही है। वो और कुछ नहीं बल्कि शाही दर्जा छीन लिए जाने के डर है।

शादी नहीं कर पाने की वजह से वे रात दिन अब चिंता में डूबी हुई हैं। आजकल उनका मन किसी काम में भी ठीक से नहीं लग रहा है। उन्हें बस अपने प्रेमी की याद सताती रहती है। उन्हें इस बात की भी चिंता सता रही है कि कही देरी की वजह से उनका प्रेमी किसी और से शादी न कर लें।

बता दें कि राजकुमारी सयाको ने साल 2005 में टोक्यो के एक अधिकारी से विवाह रचाया था। जिसके बाद उनकी सभी शाही सुविधा भी खत्म कर दी गई थी। उनसे शाही परिवार की पदवी वापस ले ली गई थी। वे प्रिंसेज माको की बुआ थी।

एक डर की वजह से पिछले सात साल से जापान की राजकुमारी नहीं कर पा रहीं शादी (फोटो:सोशल मीडिया)

ये भी पढ़ें…बारिश और बर्फबारी का कहर: इन राज्यों में जमकर बरसे बादल, पड़ेगी कड़ाके की ठंड

पिछले सात साल से टालती आ रही हैं शादी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान की राजकुमारी माको को वहां के नियम की वजह से एक बार फिर शादी टालनी पड़ी। राजकुमारी ने शाही दर्जा छीन लिए जाने के डर की वजह से एक बार फिर अपनी शादी को आगे के टाल दिया।

वे पिछले सात साल से ऐसा करती आ रही हैं। उनकी इच्छा अपने प्रेमी से शादी करने की है लेकिन नियमों में बंधे होने और शाही दर्जा छीन लिए जाने के डर से वे अपनी शादी नहीं कर पा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जापान के शाही परिवार में बर्षों पुरानी परम्परा चली आ रही है, जिसके मुताबिक

यदि राजकुमारी माको किसी बाहरी व्यक्ति से शादी करती हैं तो उन्हें अपनी राजकुमारी का स्टेटस त्यागना होगा और उन्हें वहां आम लोगों की तरह जीवन गुजर बसर करना होगा।

इसी डर की वजह से राजकुमारी ने एक बार फिर अपने प्रेमी से शादी को कुछ दिनों के लिए टाल दिया है। राजकुमारी माको ने ऐलान किया कि वो अपनी शादी को एक बार फिर से टाल रही हैं। 28 साल की राजकुमारी ने इससे पहले साल 2017 में भी अपनी शादी टाल दी थी। इसके बाद राजकुमारी माको आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिटेन चली गई थीं।

ये भी पढ़ें…कोरोना ने उड़ाई सरकार की नींद: दिल्ली पहुंचेगी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम

एक डर की वजह से पिछले सात साल से जापान की राजकुमारी नहीं कर पा रहीं शादी (फोटो:सोशल मीडिया)

प्रेमी कई कोमुरो पर्यटन को बढ़ावा देने का करते हैं काम

वहीं अगर हम बात करें उनके प्रेमी की तो उनका नाम कई कोमुरो है। वह समुद्र तटों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम करते हैं। कोमुरे स्कीईंग भी करते हैं और उन्हें वायलिन बजाना, खाना बनाना बेहद पसंद है।

कोमुरो से शादी टालने के बाद राजकुमारी माको ने कहा कि इस समय भविष्य की योजना के बारे में कुछ भी कहना बेहद मुश्किल है लेकिन हम एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

उन्होंने कहा हम एक दूसरे के अच्छे और बुरे समय में साथ रहते हैं और एक दूसरे को सहारा देते हैं। बता दें कि यह कानून शाही पुरुषों पर लागू नहीं होता।

ये भी पढ़ें…BJP विधायक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान, गांड़ी का हुआ ये हाल

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News