तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं सामिया सुलुह, जानिए इनके बारे में

किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस बात को सच कर दिया तंजानिया की एक महिला ने। शुक्रवार को तंजानिया की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रच दिया। जी हां आप ने सही सुना...

Update:2021-03-19 19:14 IST
सामिया सुलुहू हसन बनी तंजानिया की पहली महिला राष्ट्रपति

नई दिल्लीः किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से पीछे नहीं हैं। इस बात को सच कर दिया तंजानिया की एक महिला ने। शुक्रवार को तंजानिया की एक महिला ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर एक नया इतिहास रच दिया। जी हां आप ने सही सुना है। यह पहली महिला है जो राष्ट्रपति की पद पर कार्यरत रहेगी।

स्टेट हाउस में लिया शपथः

आप को बता दें कि सामिया सुलुह हसन हिजाब पहनकर और अपने दाएं हाथ में कुरान पकड़ते हुए शपथ ली। मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमावोइंग ने सुलुह को शपथ दिलाई। इस शपथ में सुलुह ने पूर्वी अफ्रीकी देश के संविधान को बरकरार रखने का संकल्प लिया।

राष्ट्रपति जॉन मगुफुली के निधन के बादः

गौरतलब है कि इससे दो दिन पहले राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। देश की उपराष्ट्रपति रह चुकीं सुलुह हसन को मुख्य न्यायाधीश इब्राहिम जुमा ने वाणिज्यिक राजधानी डार एस सलाम में स्टेट हाउस में शपथ दिलाई।

ये भी पढ़ेंः‘आदमियों में बहुत सारे दोष होते हैं, लेकिन औरतों में सिर्फ दो’: खुशवंत सिंह

कितने साल की है सामिया सुलुहूः

बता दें कि 61 साल की सुलुहू तंजानिया और पूर्वी अफ्रीका में सर्वोच्च पद धारण करने वाली पहली महिला बन गई है. साल 2000 में राजनीति में पदार्पण किया और विभिन्न मंत्री पदों पर कार्यरत भी रही।

कहा कि रहने वाली ही सुलुहूः

तंजानिया की राष्ट्रपति सुलुहू जांजीबार द्वीप की रहने वाली हैं। वहीं सुलुहू को 2014 में संवैधानिक सभा का उपाध्यक्ष चुनी गई। इसके एक साल बाद यानी 2015 में वह राष्ट्रपति की सहयोगी और देश की उपराष्ट्रपति बनी।

2025 तक संभालेगी इस पद कोः

ये भी पढ़ेंःरेलवे का खास तोहफा: इन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार, देखें पूरी लिस्ट

बताते चले कि संविधान के अनुसार, 2025 में अगले चुनाव तक सुलुह हसन देश के सर्वोच्च पद संभालेगी। कुछ दिन पहले ही सुलुहू की मौत का अफवाह फैलाया गया था। जिसका कारण कोरोना बताया गया।

दोस्तों देश दुनिया की और को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News