West Bengal: पूर्वी बर्धमान में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी वैन नदी में गिरी, 10 घायलों में 2 की हालत गंभीर

पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से एक बड़ी सड़क हादसे की खबर आ रही है। यात्रियों से भरी एक वैन नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है।

Written By :  aman
Update: 2022-06-06 13:15 GMT

पश्चिम बंगाल: पूर्वी वर्धमान में यात्रियों से भरी वैन नदी में गिरी: Photo - Social Media

Road Accident In East Burdwan : पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्धमान जिले से एक बड़ी सड़क हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, यात्रियों से भरी एक वैन नदी में गिर गई। इस हादसे में 10 यात्री घायल हो गए जिनमें दो की हालत गंभीर है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

बता दें कि, पश्चिम बंगाल के पूर्वी बर्दवान जिले में बीते अप्रैल महीने के पहले हफ्ते में भी एक बड़ा सड़क हादसा हुआ था। इस दुर्घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। बर्दवान पुलिस के मुताबिक हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग 2बी पर उस समय हुआ जब एक ऑटो, डंपर से टकरा गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा जहां हुआ मृतक पास की नदी की ओर ही जा रहे थे। बताया जाता है तभी तेज रफ्तार डंपर चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिसके परिणामस्वरूप टोटो की डंपर से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसके बाद टोटो पलट गया। जिससे लोगों की मौत हो गई।

Tags:    

Similar News