आज काटा जाएगा 'ममता' के पांव का प्लास्टर, यहां जानें अब कैसी है CM की हालत

Update: 2021-03-12 10:47 GMT
ममता पर हमले से गर्मायी सियासत, कांग्रेस-भाजपा ने घेरा तो टीएमसी बिफरी (PC: social media)

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। एसएसकेएम अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि ममता बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई।

उन पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है। अभी तक के इलाज में संतोषजनक प्रगति देखने को मिली है। आज उनके बाएं पैर पर लगाया गया अस्थायी प्लास्टर काटकर देखा जाएगा कि चोट ठीक हुई है या नहीं।

इसके अलावा अन्य जांच भी की जाएंगी। डॉक्टरों के मुताबिक उनके बाएं पैर के टखने की सूजन घट रही है। अब उन्हें गर्दन, कंधे और कमर में ज्यादा पेन नहीं हो रहा है।

अब बंगाल में भाजपा को घेरने की तैयारी, किसान नेता आज से खोलेंगे मोर्चा

आज काटा जाएगा 'ममता' के पांव का प्लास्टर, यहां जानें अब कैसी है CM की हालत(फोटो:सोशल मीडिया)

ममता बनर्जी की तबीयत में तेजी से हो रहा सुधार

नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान घायल हुईं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की हालत स्थिर है। डॉक्टरों का कहना है कि उनके स्वास्थ्य में संतोषजनक प्रगति हुई है।

सरकारी अस्पताल एसएसकेएम के डॉक्टरों ने बताया कि बनर्जी को रात में अच्छी नींद आई। उन पर उपचार का अच्छा असर हो रहा है।

डॉक्टर ने ये भी कहा कि जैसी चोटें सीएम को लगी हैं, ऐसी परिस्थिति में पेशेंट को हम तीन से चार हफ्ते तक आराम के लिए कहते हैं। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद वे व्हीलचेयर का इस्तेमाल भी कर पाएंगी।

बंगाल में दो पूर्व IPS मे होगी टक्कर, नंदीग्राम के साथ इस सीट पर भी सबकी निगाहें

आज काटा जाएगा 'ममता' के पांव का प्लास्टर, यहां जानें अब कैसी है CM की हालत(फोटो:सोशल मीडिया)

अस्पताल से छुट्टी मिलने के सवाल पर डॉक्टरों ने कही ये बात

अस्पताल से डिस्चार्ज करने के सवाल पर डॉक्टरों ने बताया कि टीम शुक्रवार को उनका हेल्थ चेक-अप करेगी, जिसके बाद आगे क्या करना है उस बारें में निर्णय लिया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्वी मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में इलेक्शन कैम्पेन के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिए जाने के बाद ममता बनर्जी को कोलकाता के एसएसकेएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 5 डॉक्टरों का एक पैनल बनाया गया है। जो सीएम की तबीयत पर नजर बनाए हुए हैं।

स्टार्स की राजनीतिः दक्षिण से पश्चिम बंगाल पहुंची, मिथुन से पहले ये सभी रहे सक्रिय

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News