AAP नेताओं का रतजगा: पंजाब विधानसभा में लगा जमावड़ा, रात भर प्रदर्शन

आप नेता ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों और किसानों को धोखा दे रहे है जिसके लिए वो जाने जाते है। आप का कहना है कि  कृषि बिल के खिलाफ जो प्रस्ताव आ रहा है, उसे सार्वजनिक किया जाए ताकि किसानों की मुश्किलों का पता चल सके।

Update: 2020-10-20 05:18 GMT
पंजाब में विधानसभा का विशेष सत्र जारी है जो केंद्र द्वारा पारित किए गए कृषि कानून के खिलाफ बुलाया गया है।

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की ओर से लाए गए कृषि बिल का हर तरफ विरोध प्रदर्शन हो रहा है। विपक्ष इस बिल को किसान विरोधी मान रही है। पंजाब में राज्य सरकार की ओर से इस कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव लाया जाना है, जिसके लिए विशेष सत्र शुरू हो गया है। यहां आम आदमी पार्टी ने सोमवार को विधानसभा के अंदर ही प्रदर्शन किया। जो प्रस्ताव सदन में रखा जाना है, उसकी कॉपी नहीं दी गई है।

किसानों के खिलाफ साजिश

आप ने कहा है कि पंजाब सरकार किसानों के खिलाफ साजिश कर रही है और प्रस्ताव से जुड़ी जानकारियां नहीं दे रही है। आप नेता ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब के लोगों और किसानों को धोखा दे रहे है जिसके लिए वो जाने जाते है। आप का कहना है कि कृषि बिल के खिलाफ जो प्रस्ताव आ रहा है, उसे सार्वजनिक किया जाए ताकि किसानों की मुश्किलों का पता चल सके।

यह पढ़ें...सीएम योगी की ताबड़तोड़ रैलियां, बिहार में भरेंगे हुंकार, यहां करेंगे चुनावी सभाएं

 

विपक्ष एकजुट

आप का आरोप है कि अगर पूरा विपक्ष इसपर एकजुट है तो जानकारी क्यों छुपाई जा रही है। ऐसे में विपक्ष को साथ लेकर चलना चाहिए और प्रस्ताव की जानकारी दी जानी चाहिए।

 

यह पढ़ें...वरुण गांधी का विवादित ऑडियो: शराब तस्कर से की ऐसी बात, मच गया हंगामा

 

बता दें कि केंद्र ने हाल ही में कृषि से जुड़े तीन कानून पास किए हैं, जिनका सबसे अधिक विरोध पंजाब और हरियाणा में हो रहा है। पंजाब की कांग्रेस सरकार ने विधानसभा में इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने की बात कही है।

कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के अलावा कई विपक्षी दल ने कृषि कानून का विरोध किया हैं।

यह पढ़ें...4 दिन तक होगी भीषण बारिश: इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, IMD का अलर्ट

Tags:    

Similar News