हरियाणा चुनाव: चुनावी मैदान में कांग्रेस ने उतारे सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से करीब 481 यानी कुल 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 262 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ के बीच, 161 उम्मीदवारों की संपत्ति 2 से 5 करोड़ के बीच और 182 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है, 2014 और

Update: 2023-08-22 13:24 GMT

हरियाणा: चुनाव आते ही राजनैतिक घराने का माहौल बदला-बदला नजर आता है, कहीं टकराव की स्थिती, कहीं दूसरी पार्टी को समर्थन, किसी को पार्टी का टिकट, कहीं पार्टी से बेदखल, कहीं रैलियां, कहीं कुछ और…

यह भी पढ़ें. अरे ऐसा भी क्या! बाथरूम में लड़कियां सोचती हैं ये सब

आपको बता दें कि हरियाणा में 21अक्टूबर को विधानसभा के लिए चुनाव होने वाले हैं, 90 सीटों के लिए सभी राजनीतिक दलों के कुल मिलाकर 1169 उम्मीदवार मैदान में हैं।

यह भी पढ़ें. झुमका गिरा रे…. सुलझेगी कड़ी या बन जायेगी पहेली?

आपको जानकर हैरानी होगी कि इनमें से करीब 481 यानी कुल 42 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं। 262 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी संपत्ति 50 लाख से 2 करोड़ के बीच, 161 उम्मीदवारों की संपत्ति 2 से 5 करोड़ के बीच और 182 उम्मीदवार ऐसे हैं जिनकी संपत्ति 5 करोड़ रुपए से ज्यादा है, 2014 और 2019 में करोड़पति उम्मीदवारों की संख्या 42 फीसदी ही रही।

यह भी पढ़ें. लड़की का प्यार! सुधरना है तो लड़के फालो करें ये फार्मूला

साथ ही साथ आपको बता दें कि 2014 में 1343 उम्मीदवारों में से 563 उम्मीदवार करोड़पति थे। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। तो आइए आपको बताते हैं कि किस पार्टी के कितने करोड़पतियों को चुनावी मैदान में उतारा है...

करोड़पति उम्मीदवार...

यह भी पढ़ें. असल मर्द हो या नहीं! ये 10 तरीके देंगे आपके सारे सवालों के सही जवाब

आपको जानकर हैरानी होगी कि सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवारों को कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस के पास हैं।

एडीआर ने पेश की रिपोर्ट...

यह भी पढ़ें. होंठों का ये राज! मर्द हो तो जरूर जान लो, किताबों में भी नहीं ये ज्ञान

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस के कुल 87 करोड़पति उम्मीदवारों में 79 (91%) का विश्लेषण किया है। भाजपा के 89 उम्मीदवारों में से 79 (89%) का विश्लेषण किया है।

जननायक जनता पार्टी के 87 में से 62 (71%), इनेलो के 80 में से 50 (63%) और बसपा के 86 में से 34 (40%) करोड़पति हैं, उल्लेखनीय है कि सबसे ज्यादा करोड़पति उम्मीदवार कांग्रेस के पास हैं।

सबसे रईस उम्मीदवार जेजेपी के रोहतास सिंह...

रोहतास सिंहः जेजेपी की तरफ से गुरुग्राम जिले के सोहना सीट से चुनाव लड़ रहे रोहतास सिंह के पास 325 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

कैप्टन अभिमन्यु: भाजपा से हिसार जिले के नरनउंड सीट से चुनाव लड़ रहे कैप्टन अभिमन्यू के पास 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

यह भी पढ़ें. बेस्ट फ्रेंड बनेगी गर्लफ्रेंड! आज ही आजमाइये ये टिप्स

सुखबीर कटारियाः कांग्रेस उम्मीदवार और गुरुग्राम जिले के गुरुग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे सुखबीर की संपत्ति 106 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

वो उम्मीदवार जिनके पास कोई संपत्ति नहीं...

सतबीर सिंहः आरपीआई (ए) से करनाल जिले के घरौंदा सीट से चुनाव लड़ रहे सतबीर सिंह के पास कोई संपत्ति नहीं है।

बिजेंदर सिंहः सोनीपत के राई सीट से निर्दलीय बिजेंदर के पास कोई संपत्ति नहीं है।

यह भी पढ़ें. ओह तेरी! पत्नी कहेगी पति से, बिस्तर पर ‘ना बाबा ना’

हरपालः सोनीपत के खरखोड़ा सीट से निर्दलीय हरपाल के पास कोई संपत्ति नहीं है।

सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार...

मनोज कुमारः हिसार जिले के आदमपुर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के पास कुल 5,000 रुपए हैं. अचल संपत्ति नहीं है.

यह भी पढ़ें: लड़कियों को पसंद ये! बताती नहीं पर हमेशा ही खोजती हैं ये चीजें

रानी देवीः हिसार जिले के नरनउंड सीट से बहुजन मुक्ति पार्टी की उम्मीदवार के पास कुल 6,000 रुपए हैं,अचल संपत्ति नहीं है।

इम्तियाज खानः मेवात जिले की नूह सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के पास कुल 11 हजार रु. हैं. अचल संपत्ति नहीं है।

Tags:    

Similar News