Jharkhand: झारखंड के पूर्व सांसद ने दिया विवादित बयान, बोले-यादव हैं हमारे पूर्वज, डर से बने थे मुस्लिम

Jharkhand: फुरकान सिंह कहा की हमारे दादा-परदादा पर इतने जुल्म हुए कि उन्होंने मजूबरन मुस्लिम धर्म स्वीकार किया।

Update: 2023-06-13 16:20 GMT
controversial statement of former mp Furkan Singh (Photo-Social Media)

Jharkhand: चुनाव का दौर आते ही नेताओं के उटपटांग बयान शुरू हो जातें हैं। झारखंड गोड्डा के पूर्व सांसद फुरकान सिंह अपने चौंकाने वाले बयान के बाद चर्चा में हैं। उन्होने मंगलवार को कहा कि पहले हमलोग यादव थे। सामंती ताकतों के कारण मुस्लिम धर्म अपनाने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि सामंतो द्वारा किए जा रहे अत्याचार धर्मान्तरण का प्रमुख कारण था।

फुरकान सिंह कहा की हमारे दादा-परदादा पर इतने जुल्म हुए कि उन्होंने मजूबरन मुस्लिम धर्म स्वीकार किया। उन्होंने आगे बताया कि मुसलमानों में मंडरिया जाति के लोग वास्तव में मंडल सरनेम लिखने वाले लोग रहे हैं। धर्मांतरण के पश्चात वे लोग मंडल से मंडरिया मुस्लिम बन गए। उस समय बहुत से यादव, महतो और मंडल जाति के लोग धर्मांतरण कर मुस्लिम बन गए।

सामंतों से डर के बने थे मुसलमान

फुरकान के अनुसार धर्मांतरण का प्रमुख कारण न जोर जबर्दस्ती और न ही तलवार की ताकत, लोग में सामंतों से भय व्याप्त था। पहले गरीबों और छोटी जाति के लोगों को मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था। आज भी कुछ जगहों पर ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में अनुसूचित जाति के एक राष्ट्रपति के मंदिर में प्रवेश करने के बाद टैंकरों से गंगाजल मंगवाकर धुलाई की गई। मोदी सरकार में भी कोई खासा परिवर्तन नहीं दिख रहा है।

औरंगजेब को बदनाम करने की साजिश

फुरकान अंसारी ने औरंगजेब जबरन धर्मांतरण करानेवाला राजा कहे जाने वाले सिद्धांत को गलत करार देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में 1886 के करीब लोगों का धर्मांतरण कराया गया था। उन्होंने कहा की लोगों ने धर्म परिवर्तन दबाव में नहीं बल्कि मोब्बत में किया। धर्मांतरण हमेशा दिल से होता है, जबरदस्ती नहीं किया जा सकता। औरंगजेब को बदनाम करने के लिए इस तरह की बातों को फैलाया जा रहा है।

पिता-पुत्र विवादित बयान देने में माहिर

फुरकान अंसारी ही नहीं बल्कि इनके बेटे भी विवादित बयान देने में माहिर हैं। इरफान अंसारी वर्तमान में जामताड़ा के विधायक हैं। उन्होंने जामताड़ा में हनुमान मंदिर बनवाया है, जिसे योगी सरकार को चुनौती के रूप में देखा जा रहा था। वहीं महगामा को मिनी पाकिस्तान भी बता चुके हैं।

Tags:    

Similar News