राजस्थान: निकाय चुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी

इस चुनाव की सबसे बडी बात यह है कि 49 में से 23 निकायों में सत्ता की चाबी निर्दलीय और अन्य दलों के पार्षदों के पास है। इनमें से पांच निकाय तो ऐसे हैं, जहां निर्दलीय और अन्य दल भाजपा व कांग्रेस पर भारी पडे है। इनमें भरतपुर नगर निगम भी शामिल है, वही पिलानी में तो 35 से 30 सीटें निर्दलियों ने जीती है।

Update: 2019-11-19 15:02 GMT

जयपुर: कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव में बड़ी हार की कसर निकाय चुनाव निकला। राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी सफलता मिली है। बता दें कि प्रदेश के 49 नगरीय निकायों के लिए 16 नवंबर हो हुए चुनाव हुए थे जिसमें पार्टी ने 20 निकायों में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, वहीं विपक्षी पार्टी भाजपा सिर्फ छह निकायों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर पाई है।

बता दें कि बाकी 23 निकायों में से पांच निकायों में निर्दलीय दोनों दलों पर भारी पड़े हैं, वहीं 18 निकायों में भाजपा और कांग्रेस को निर्दलीय व अन्य दलों के जीते हुए पार्षदों का सहयोग लेना पड़ेगा।

ये भी देखें : बोले लोग- मेनका बनीं सुषमा की अवतार, यह है पूरा मामला

अब सबकी नजर 26 नवंबर को होने वाले निकाय अध्यक्ष चुनावों पर

इस चुनाव में 2105 वार्डों के लिए चुनाव हुआ था। इनमें से कांग्रेस को 961, भाजपा को 737, बसपा को 16, माकपा को तीन, अन्य को दो और निर्दलियों को 386 सीटें मिली हैं। इसके बाद अब सबकी नजर 26 नवंबर को होने वाले निकाय अध्यक्ष चुनावों पर हैं। इसके लिए दोनों बड़ी पार्टियों ने अपने जीते हुए पार्षदों की घेराबंदी कर ली है और निर्दलीय व अन्य दलों के निर्वाचित पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।

उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर तीनों जगह कांग्रेस हार गई

इस चुनाव में कांग्रेस को बढ़त तो मिली है, लेकिन सीटों के लिहाज से देखें तो भाजपा को काफी हद तक ठीक-ठाक प्रदर्शन कर गई है। दोनों दलों के 224 सीटों का ही अंतर है। इसके अलावा तीन नगर निगम उदयपुर, बीकानेर और भरतपुर तीनों जगह कांग्रेस हार गई। उदयपुर में तो लगातार छठी बार भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ बोर्ड बनाएगी, वहीं बीकानेर में यह बहुमत के आंकड़े से तीन सीट ही दूर है, वहीं भरतपुर में भी भाजपा के पास बढ़त है।

ये भी देखें : एकता ने कहा- बॉस! तुलसी अभी भी याद है… प्लीज वापसी करें!..

निर्दलियों और अन्य दलों को इस चुनाव में 407 सीटें हासिल हुई

इस चुनाव की सबसे बडी बात यह है कि 49 में से 23 निकायों में सत्ता की चाबी निर्दलीय और अन्य दलों के पार्षदों के पास है। इनमें से पांच निकाय तो ऐसे हैं, जहां निर्दलीय और अन्य दल भाजपा व कांग्रेस पर भारी पडे है। इनमें भरतपुर नगर निगम भी शामिल है, वही पिलानी में तो 35 से 30 सीटें निर्दलियों ने जीती है। निर्दलियों और अन्य दलों को इस चुनाव में 407 सीटें हासिल हुई हैं, यानी कुल सीटों का करीब 20 प्रतिशत निर्दलियों और अन्य दलों के पास है।

नगर निकाय चुनाव के परिणाम

निकाय क्षेत्र कांग्रेस. भाजपा. निर्दलीय. बीएसपी. माकपा. कुल वार्ड.

  • ब्यावर नगर पालिका 16 29 15 0 0 60
  • पुष्कर नगर पालिका 9 14 2 0 0 25
  • नसीराबाद नगरपालिाका 8 10 2 0 0 20
  • अलवर नगर परिषद 19 27 19 0 0 65
  • भिवाड़ी नगर परिषद 23 23 12 2 0 65
  • थानागाजी नगरपालिका 10 9 6 0 0 25
  • बांसवाड़ा नगर परिषद 36 21 3 0 0 60
  • छबड़ा नगर पालिका 15 8 10 2 0 35
  • मांगरोल नगर पालिका 15 13 7 0 0 35
  • बाड़मेर नगर परिषद 33 18 4 0 0 55
  • बालोतरा नगर परिषद 16 25 4 0 0 45
  • भरतपुर नगर निगम 18 22 22 3 0 65
  • बीकानेर नगर निगम 30 38 11 1 0 80
  • चित्तौड़गढ़ नगर परिषद 36 24 0 0 0 60
  • निंबाहेड़ा नगर पालिका 28 16 1 0 0 45
  • रावतभाटा नगर पालिका 26 11 3 0 0 40
  • चूरू नगर परिषद 36 17 7 0 0 60
  • राजगढ़ नगर पालिका 15 11 7 7 0 40
  • गंगानगर नगर परिषद 19 24 22 0 0 65
  • सूरतगढ़ नगर पालिका 22 12 9 1 1 45
  • हनुमानगढ़ नगर परिषद 36 18 6 0 0 60
  • जैसलमेर नगर परिशद 21 20 4 0 0 45
  • भीनमाल नगर पालिका 14 18 8 0 0 40
  • जालौर नगर परिषद 14 18 8 0 0 40
  • बिसाऊ नगर पालिका 17 5 3 0 0 25
  • झुंझुनूं नगर परिषद 34 10 16 0 0 60
  • पिलानी नगर पालिका 2 3 30 0 0 35
  • फलौदी नगर पालिका 27 9 4 0 0 40
  • कैथून नगर पालिका 18 6 1 0 0 25
  • सांगोद नगर पालिका 16 7 2 0 0 25
  • डीडवाणा नगर पालिका 25 5 10 0 0 40
  • मकराना नगर परिषद 35 3 17 0 0 55
  • पाली नगर परिषद 22 29 14 0 0 65
  • सुमेरपुर नगर पालिका 9 18 8 0 0 35
  • नीमकाथाना नगर पालिका 19 12 4 0 0 35
  • सीकर नगर परिषद 36 18 10 0 1 65
  • माउंट आबू नगर पालिका 18 6 1 0 0 25
  • पिंडवाड़ा नगर पालिका 8 13 4 0 0 25
  • शिवगंज नगर पालिका 15 13 7 0 0 35
  • सिरोही नगर परिषद 22 9 4 0 0 35
  • आमेट नगर पालिका 17 8 0 0 0 25
  • नाथद्वारा नगर पालिका 29 10 1 0 0 40
  • टोंक नगर परिषद 27 23 10 0 0 60
  • कानौड नगर पालिका 7 7 6 0 0 20
  • उदयपुर नगर पालिका 20 44 5 0 1 70
  • प्रतापपुर गांधीनगर पालिका 10 11 4 0 0 25
  • रूपवास नगर पालिका 6 6 13 0 0 25
  • महुआ नगर पालिका 8 4 13 0 0 25
  • खाटूश्याम जी नगर पालिका 3 11 6 0 0 20

ये भी देखें : Reliance ने बनाया रिकॉर्ड: पीछे हुई बड़ी-बड़ी कंपनियाँ, इस बार भी नंबर वन

भाजपा की स्पष्ट बहुमत वाले निकाय

खाटू श्यामजी, पुष्कर, बालोतरा, पिण्डवाडा, उदयपुर और सुमेरपुर

जहां भाजपा को बढत हासिल है

पाली, बीकानेर अलवर, ब्यावर, नसीराबाद, पाली, जालौर, भीनमाल, प्रतापुर गढी

कांग्रेस के स्पष्ट बहुमत वाले निकाय

संगोद, कैथून, नाथद्वारा, निम्बाहेडा, चित्तौडगढ, रावतभाटा, बांसवाडा, माउंट आाबू, सिरोही, बाडमेर, फलौदी, मकराना, डीडवाना, नीमकाथाना, सीकर, बिसाउ, झुझुनूं, चूरू हनुमानगढ

जहां कांग्रेस भाजपा से आगे है

सूरतगढ, राजगढ, भिवाडी, टोंक, जैसलमेर, मंगरोल, छबडा, शिवगंज,थानागाजी

जहां निर्दलियो ने बाजी मारी

भरतपुर, पिलानी, रूपपवास, महुआ, कनोड

हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे- सीएम अशोक गहलोत

इस बीच, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट में लिखा है कि उम्मीद और अपेक्षा के अनुकूल ही निकाय चुनाव में परिणाम आते दिख रहे हैं। यह बहुत प्रसन्नता की बात है कि सरकार जिस रूप में परफॉर्म कर रही है उसी रूप में जनता ने मैंडेट दिया है। मैं जनता को कहना चाहूंगा कि आप निश्चिंत रहें, हम लोग काम करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

ये भी देखें : 2 लाख से अधिक भारतीय छात्र पढ़ाई के लिए पहुंचे US, दूसरे स्थान पर भारत के छात्र

गहलोत ने मतदाताओं का आभार प्रकट किया

गहलोत के मुताबिक, आज आए निकाय चुनाव के नतीजे सुखद हैं। जिला परिषद उपचुनाव, पंचायती राज उपचुनाव एवं विधानसभा (मण्डावा, खींवसर) उपचुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी प्रदेश की जनता ने हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को अपना समर्थन देकर संवेदनशील, जवाबदेह एवं पारदर्शी शासन और गुड गवर्नेंस देने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

मैं सभी मतदाताओं का आभार प्रकट करता हूँ और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता, पदाधिकारी व विजयी उम्मीदवारों को बधाई देता हूं

Tags:    

Similar News