लॉकडाउन: ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन के लिए बेटी रिद्धिमा ने सरकार से मांगी इजाजत

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

Update: 2020-04-30 06:56 GMT

मुम्बई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एनएच रिलायंस हॉस्पिटल में निधन हो गया है। इसकी जानकारी सबसे पहले अभिनेता अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करके दी। वहीं, इस दौरान ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनसे मिलना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

अब लॉकडाउन के कारण उन्होंने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी हैं। अब पिता ऋषि का निधन हो गया है तो देखना होगा कि रिद्धिमा को मुंबई जाने की इजाजत दी जाती है कि नहीं।

ऋषि कपूर की ये टॉप 10 फिल्में, कई बार देखने पर भी नहीं होंगे बोर

हालांकि इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं। रिद्धिमा अपने पिता की देखभाल के लिए अपने परिवार के साथ मुंबई जाना चाहती थी।

ऐसे में रिद्धिमा ने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी भी थी। इसमें उन्होंने कहा था कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।

जबकि इस मामले में अभी तक दिल्ली सरकार या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है। ऋषि कपूर पिछले कुछ दिनों से तबीयत खराब चल रही थी। जिसके बाद उनका मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ अस्पताल में थी।

दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का निधन, बॉलीवुड में शोक की लहर

2018 में ऋषि कपूर को पता चली थी कैंसर की बात

ऋषि कपूर की तबीयत फरवरी महीने की शुरुआत में ही बिगड़ गई थी, तब से अब तक वह लगातार अपनी सेहत पर ध्यान दे रहे थे. डॉक्टर्स की हिदायत पर उन्होंने शूटिंग भी शुरू नहीं की थी।

गौरतलब है कि 2018 में ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था और 11 महीने और 11 दिनों तक चलने वाले मज्जा उपचार और रिकवरी से गुजरना पड़ा था। पिछले साल सितंबर महीने में ऋषि कपूर अमेरिका से लौटे थे।

ऋषि जब न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे थे तो उनके दोस्त और चाहने वाले वहां लगातार उनकी सेहत का हाल जानने जाते रहे थे। इनमें प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, अनुपम खेर, आमिर खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, करण जौहर और मलाइका अरोरा शामिल थे। ऋषि आखिरी बार इमरान हाशमी के साथ स्क्रीन पर दिखाई दिए थे।

ये भी पढ़ें...ऋषि कपूर का निधन: अमिताभ समेत दिग्गजों ने जताया शोक, जानें किसने क्या कहा

Tags:    

Similar News